27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आकांक्षा दुबे को मत कहो नशेड़ी, वो बदचलन नहीं थी, जानिए अक्षरा सिंह ने ऐसा क्यों बोला?

Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे के मौत के बाद अक्षरा सिंह बेहद दुखी नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा ‘उसके मां-बाप पर रहम करो’। जानें किसको किया टारगेट।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aniket Gupta

Mar 27, 2023

Akanksha Dubey Suicide

अक्षरा सिंह और आकांक्षा दुबे अपनी मां के साथ

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के तुरंत बाद भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर आकांक्षा दुबे को लेकर दुख जताया। इंडस्ट्री में कुछ भी हलचल होने पर अक्षरा सिंह सक्रिय हो जाती हैं। पिछली बार सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद भी अक्षरा खुल कर सामने आईं थी और इंडस्ट्री में पैदा हो रहे भाई-भतीजावाद को लेकर कुछ लोगों को लताड़ा था। कल अचानक आकांक्षा की मौत की खबर सुनने के बाद अक्षरा स्तब्ध रह गई। मौत के कुछ देर बाद अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया हैन्डल पर आकांक्षा की एक फोटो जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं, डालते हुए उन्होनें दुख जताया और लिखा ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है ये वही बहादुर लड़की है।’ आकांक्षा की मौत के 24 घंटे बाद आज फिर से अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखते हुए कहा ‘वो तो अब नही रहीं कम से कम उसके मां बाप पर रहम करो’।

अक्षरा सिंह - उसको गलत साबित मत करो घटिया लोग...
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आज दोपहर अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि ‘कृपया कर के एक लड़की के मर जाने के बाद उसको गलत साबित मत करो घटिया लोग… उसकी जान गई, उससे ज्यादा ये जरूरी है की वो नशेड़ी थी? मर गई तो बदचलन और जिंदा होके लड़ रही हो अपने लिए तो लड़की बहुत तेज है। किसी चीज में चैन नहीं तुम लोगों को। वो तो अब नहीं रही तुम्हें सुनने के लिए, कम से कम उसके मां बाप जीवित हैं उनपर रहम करो’। आगे अक्षरा ने लिखा, ‘एक और बात लड़कियों, लड़कियों को गलत कहना बंद करो छनिक सुख के लिए तुमलोग गलत बोलते जरूर हो पर तुम्हें ये नहीं पता की तुमलोग अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारते हो। एक औरत जिस दिन एक औरत के साथ खड़ी होगी उस दिन और सशक्त होगी। प्लीज समझो अपने लिए।’

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने जताया दुख
कल अचानक आकांक्षा की मौत की खबर सुनने के बाद अक्षरा स्तब्ध रह गईं। मौत के कुछ देर बाद अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया हैन्डल पर आकांक्षा की एक फोटो जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं, डालते हुए उन्होनें दुख जताया और लिखा ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है ये वही बहादुर लड़की है।’

लड़कियों अब भी वक्त है - अक्षरा सिंह
आपको बता दें कि आकांक्षा दुबे की मौत के बाद अक्षरा सिंह बेहद दुखी नजर आईं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा कि ‘क्या लिखूं, क्या कहूं कुछ समझ नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मैसेज, कहां हो दीदी वाराणसी में?। मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है ये वही इतनी बहादुर लड़की है जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर जिंदगी देने की सोच रखी थी’। अक्षरा ने आगे लिखा, ‘लड़कियों अब भी वक्त है जागो और कुछ गलत करने से पहले अपने माता-पिता के बारे में एक बार सोचो’। उनके पोस्ट से हम समझ सकते हैं कि वह आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर कितनी भावुक थीं।