3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AKTU ने तैयारी संस्थानों की रैकिंग लिस्ट, जानें कौनसे संस्थान हैं टॉप 5 में

राजधानी स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की ओर से संस्थानों की रैंकिंग लिस्ट तैयार की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 24 Jun 2018, 1:06 PM IST

gg

AKTU ने जारी की संस्थानों की रैकिंग, जानें कौनसे संस्थान हैं टॉप 5 में

लखनऊ. राजधानी स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की ओर से संस्थानों की रैंकिंग लिस्ट तैयार की गई है। इसमें राजधानी का केवल एक कॉलेज ही टॉप फाइव सूची में जगह नहीं बना पाए हैं। रैंकिंग में शहर के राम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग को ही जगह मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही सभी कॉलेजों की रैंकिंग वेबसाइट पर जारी करेगा।

ये हैं टॉप फाइव संस्थान

बिजनौर का राजकीय इंजिनियरिंग कॉलेज को टॉप पर रखा गया है। वहीं दूसरे स्थान पर गाजियाबाद का कृष्णा इंजिनियरिंग कॉलेज, तीसरे स्थान पर कानपुर का प्रणवीर सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी(पीएसआईटी), चौथे स्थान पर शहर का राम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग और पांचवें स्थान पर अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद काबिज है।

जानें क्या है रैंकिंग का कारण

परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार के मुताबिक, शीर्ष पर रहने वाले गलगोटिया जैसे संस्थान इस बार की रैंकिंग में पिछड़ गए हैं। गलगोटिया को तीसरी श्रेणी के संस्थानों में शामिल किया गया है। वहीं राजधानी के बड़े संस्थानों को भी अच्छी रैंक नहीं मिल सकी है। शहर के आरआर इंस्टिट्यूट को चौथी श्रेणी में जगह मिली है। बीबीडी भी रैंकिंग में काफी पीछे रह गया है, जबकि कई कॉलेज तो जगह ही नहीं बना सके।

राजीव कुमार ने बताया कि रैंकिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम के आधार पर निकाली गई है। इसमें छात्रों के दो सेमेस्टर की परीक्षाओं के थ्योरी के अंकों का आंकलन किया गया है। उसके बाद प्रति छात्र कितने नंबर मिले उसका औसत निकाला गया है। इसमें प्रैक्टिकल के नंबर शामिल नहीं हैं। साथ ही कैंपस की कुछ अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। प्रदेश भर में विवि से संबद्ध इंजिनियरिंग संस्थानों की संख्या 267 है। शैक्षणिक सत्र 2016-2017 में जिन संस्थानों में अंतिम वर्ष में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को ही रैंकिंग में शामिल किया गया है। ऐसे कुल 134 संस्थानों का चयन किया गया था।

UPSEE की काउंसलिंग सोमवार से

एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों में दाखिले के लिए सोमवार से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग में एक लाख 43 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। ऐसे में अभ्यर्थियों को यूपीएसईई की वेबसाइपर जाकर पंजीकरण करना होगा। यूपीएसईई कोर्डिनेटर प्रो. एके कटियार ने बताया कि बीटेक, बीआर्क, बीडेस, बीफार्म, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएएफ, एमबीए, एमबीए(इंटीग्रेटेड), एमसीए, एमसीए (इंटीग्रेटेड)व बीटेक, बीफार्म(लेटरल एंट्री) पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग होगी। पहले अभ्यर्थियों को संबंधित वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके के लिए अभ्यर्थी को एक हजार रुपए काउंसलिंग फीस भी चुकानी होगी। उसके बाद दस्तावेजों को अपलोड करेगा। अपलोड होते ही एकेटीयू प्रशासन द्वारा बनाए गए काउंसलिंग केंद्र (एक आईईटी व एक एकेटीयू परिसर) पर इन दस्तावेजों का ऑनलाइन वैरीफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी च्वॉयस लॉक कर सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश