27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलकायदा के निशाने पर बीजेपी के दो बड़े नेता, कानपुर से चार और संदिग्ध हिरासत में

Al Qaeda Terrorist targeted two big BJP leaders- राजधानी लखनऊ में गिरफ्तार किए गए अलकायदा के दो आतंकियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो बड़े नेता उनके निशाने पर थे। इस खुलासे के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। वहीं जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लखनऊ आकर आतंकियों से पूछताछ करने की तैयारी में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 12 Jul 2021, 10:26 AM IST

Al Qaeda Terrorist targeted two big BJP leaders

Al Qaeda Terrorist targeted two big BJP leaders

लखनऊ. Al Qaeda Terrorist targeted two big BJP leaders. राजधानी लखनऊ में गिरफ्तार किए गए अलकायदा के दो आतंकियों (मिनहज अहमद और मसीरुद्दीन) ने पूछताछ में खुलासा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो बड़े नेता उनके निशाने पर थे। इस खुलासे के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। वहीं जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लखनऊ आकर आतंकियों से पूछताछ करने की तैयारी में है। स्पेशल सेल दो दिनों में लखनऊ जाकर गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ करेगी। बता दें कि शनिवार को लखनऊ से गिरफ्तार आतंकियों के बाद कानपुर का खुलासा हुआ था। एटीएस टीम ने कानपुर के चमनगंज और पेंचबाग इलाके से चार आरोपी युवकों को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ पर इस बात का खुलासा हुआ है कि बीजेपी के दो बड़े नेता इनके निशाने पर थे। एटीएस के छह सदस्य अब भी कानपुर में ही मौजूद हैं। ये दूसरे आरोपी युवकों के परिवारों पर नजर रख रहे हैं।

चार युवक हिरासत में

अलकायदा का आतंकी (Al Qaeda Terrorist) उमर अल मंडी यूपी के संभल का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि अलकायदा ने AQIS नाम का एक नया आतंकी संगठन बनाया है।कानपुर के रहने वाले चार युवक भी इस संगठन से जुड़े हुए हैं। इस बात के सामने आते ही लखनऊ एटीएस (Lucknow ATS) की दो टीमों ने कानपुर में छापेमारी कर वहां से चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। इनके कुछ साथी अब भी फरार हैं।

एटीएस अफसरों ने पुलिस कमिश्नर असीम अरुण से किया किया संपर्क

एटीएस के अफसरों ने पुलिस कमिश्नर असीम अरुण से आतंकियों से जुड़ी कई जानकारियां मांगी हैं। असीम अरुण जब एसटीएफ के आईजी थे उस समय उन्होंने लखनऊ के चौक इलाके में आतंकी सैफुल्लाह का एनकाउंटर किया था। उन्होंने आतंकियों पर काफी समय तक कड़ी नजर रखी थी जिसकी वजह से उनके पास कई जानकारियां मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में अलकायदा से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, सीरियल ब्लास्ट की योजना

ये भी पढ़ें:पूरे वेतन और भत्तों के साथ 12 महीने की छुट्टी सहित मिलेंगे कई बड़े लाभ, जानें क्या है नई जनसंख्या नीति प्रस्ताव