
Alcohol Cocktails Most Common and Favourite
दुनिया में तरह-तरह की ड्रिंक्स उपलब्ध हैं। मॉर्डन हो चुके जमाने में अब ये बात पुरानी हो चुकी है कि लड़कियां ड्रिंक नहीं कर सकतीं। आजकल हर पार्टी, पब में, बार में लड़कियां ड्रिंक्स का सेवन करती हैं। आजकल यह बहुत कॉमन बात हो गयी है। और बात जब ड्रिंक्स की हो रही है तो आज हम बात करेंगे उन ड्रिंक्स की जिसे अधिकतर लड़कियां पीना पसंद करती हैं। लखनऊ में विभूतिखंड की समिट बिल्डिंग से बारटेंडर सूरज सिंह ने बताया कि एलआईची (Lychee) ड्रिंक की डिमांड लड़कियों में सबसे ज्यादा होती है। लड़के भी यह ड्रिंक ऑर्डर करते हैं। यह हाई कंजप्शन अल्कोहल है जिसमें वोदका की मात्रा सबसे ज्यादा होती है।
यह ड्रिंक पीने वाली अधिकतर लड़कियां 24-29 वर्ष की होती हैं। इसके बाद 35-45 वर्ष के लोगों में भी इस ड्रिंक का क्रेज है। कॉकटेल्स में 45 प्रतिशत अल्कोहल मौजूद होता है। वहीं, कॉकटेल्स में रम, विसकी की डिमांड अधिक रहती है। उन्होंने बताया कि इससे अच्छी खासी अरनिंग हो जाती है। अगर केटरिंग सर्विस हो तो मुनाफा दोगुना हो जाता है। इसके अलावा कुछ अन्य ड्रिंक्स भी हैं जो ग्राहक पीना पसंद करते हैं।
बीयर
कई ऐसे लोग हैं जिनका दिन ब्रेकफास्ट में लिक्विड बीयर से शुरू होता है। गर्मियों में चिल्ड बीयर की डिमांड अधिक रहती है।
रेड और वाइट वाइन
रेड और वाइट वाइन, दोनों ही खासी पॉप्युलर है। यह अल्कोहल और नॉन अल्कोहलिक फ्लेवर दोनों में आती है।
वोदका
अधिकतर लड़कियां अपनी पहली ड्रिंक की शुरुआत वोदका से ही करती हैं। इसमें अल्कोहल की मात्रा करीब 40 फीसदी तक होती है। इसके अलावा लड़कियों को टकीला भी पसंद होता है।
सबसे अधिक नशा किस शराब में
बीयर- 5 से 18 प्रतिशत
वाइन- 12 से 20 प्रतिशत
वोदका- 40 से 50 प्रतिश
Published on:
05 Apr 2022 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
