21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलर्ट, वोटर लिस्ट में नाम जरूर दर्ज करवा लें यूपी में आज लगे है विशेष कैंप

- यूपी में नए मतदाताओं के लिए आज विशेष कैंपों। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान। उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने दिए सख्त निर्देश। अफसरों की लगाई ड्यूटी।

2 min read
Google source verification
voter list

voter list

लखनऊ. अलर्ट। यूपी विधानसभा चुनाव करीब आ गए हैं। जिन व्यक्तियों को आने वाले चुनाव में अपने मनपंसदीद उम्मीदवार को वोट देना है तो अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा लें। और अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा लें। इसके लिए आज 27 नवम्बर को पूरे यूपी में नए मतदाता को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा। यह सुविधा उन को मिलेगी जिनकी उम्र एक जनवरी, 2022 को 18 वर्ष हो जाएगी।

आवेदन निरस्त, कारण बताएं :- उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विशेष कैंप के आयोजन की तैयारियों को परखा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाता फार्मों का त्रुटिरहित पंजीकरण कराया जाए। ऐसी मतदाता सूची तैयार की जाए जिसमें गड़बड़ियां न हों। इसके लिए मतदाता फार्मों का परीक्षण एवं निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। जो भी आवेदन निरस्त किए जाएं, उसके निरस्त होने का कारण अवश्य बताया जाए।

किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं :- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही और शिथिलता न बरती जाए। इस कार्य में घर-घर जाकर सर्वे किया जाए। जिस जिले में पांच से अधिक विधानसभा हैं वहां एडीएम या समकक्ष दो अधिकारी मतदाता सूची के नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाएं। प्रयागराज जिले में 12 विधान सभा हैं इसलिए वहां पर तीन नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं।

जिलों में जाकर अफसर देखेंगे व्यवस्थाएं :- मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को मतदान केंद्रों पर लगने वाले विशेष कैंपों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलों में जाएंगे।

इन अफसरों को मिली जिम्मेदारी :- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी बस्ती, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय सुलतानपुर व तीसरे अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर रायबरेली के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार वाराणसी व सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय प्रयागराज में मतदान केंद्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे।

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल की कीमतों कोई इजाफा नहीं, जानें लखनऊ में आज का रेट