
Live Lucknow News
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्राचीन लेटे हुए हनुमान मंदिर में हुए भव्य त्रिवेणी श्रृंगार में हनुमान महाराज को तीन रंग के फूलों से सजाकर राष्ट्र चेतना का एवं देशभक्ति का संदेश दिया गया । इस उपलक्ष्य पर सुबह हनुमान जी महाराज का सिंदूर का चोला चढ़ाया गया, उसके बाद तिरंगे रंग के वस्त्र, तिरंगे रंग की माला अर्पित की गई। हनुमान का तिरंगी बर्फी का भोग लगाया गया , भव्य आरती के बाद भंडारा प्रारंभ हुआ और 77 किलो देशी घी के हलवे का भोग लगाकर भक्तों के बीच वितरित किया गया ।
11 किलो की फूलो की माला चढ़ाई गई
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विवेक तांगडी ने बताया की सबसे बड़ा धर्म, राष्ट्र धर्म होता है और जो राष्ट्र धर्म का पालन करता है वही सच्चा हनुमान भक्त होता है, क्योंकि हनुमान ने अपने संपूर्ण चरित्र में राष्ट्र धर्म के पालन का संदेश दिया है और प्रभु श्री राम की शरणागत रहते हुए अयोध्या राज्य की सदैव रक्षा की। डॉक्टर पंकज सिंह भदोरिया ने तीन रंग के 11 किलो पुष्प की माला चढ़ाकर हनुमान से राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की मंगल कामना की ।
मंदिर में भजन कीर्तन का हुआ आयोजन
मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि विगत दो वर्षों से लेटे हुए हनुमान महाराज में धर्म जागरण के साथ-साथ राष्ट्र जागरण का भी नियमित कार्य चल रहा है, उसी के अंतर्गत त्रिवेणी श्रृंगार कराया जाता है । भक्तों ने पुनीत एवं मनमोहक श्रृंगार के दर्शन कर राष्ट्र को श्रद्धा सुमन एवं अपने ईष्ट को प्रणाम निवेदित करने प्राचीन लेटे हुए हनुमान मंदिर पर पूरे दिन आनंद उठाया ।
Published on:
15 Aug 2023 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
