
Amrapali Dubey And Nirahua Film Lallu ki Laila Released on Youtube
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यानी कि निरहुआ के साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। अब दोनों की साथ में फिल्म 'लल्लू की लैला' (Lallu Ki Laila) यूट्यूब (Youtube) पर रिलीज हो गई है। इसमें एक बार फिर दोनों की सुपरहिट जोड़ी देखने को मिली। इसमें दोनों के अलावा यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह और संजय पांडे हैं। 'लल्लू की लैला' की रीलिज डेट 13 सितंबर, 2019 है। फिल्म को हाल फिलहाल में यूट्यूब पर भी रीलिज किया गया है।
कई हिट फिल्मों में किया काम
बता दें कि आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत निरहुआ की पहली फिल्म से की थी। पहली ही फिल्म सुपरहिट थी। इसके बाद भी दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और इनकी अधिकतर फिल्में हिट रहीं।
30 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम
आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें 'निरहुआ चलल लंदन', 'पटना से पाकिस्तान', 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'बॉर्डर', 'सिपाही', आदि फिल्मों से साथ काम कर दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। इनकी जोड़ी को फैंस ने हमेशा से ही खूब पसंद किया है।
Published on:
03 Mar 2022 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
