23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम में बनेंगे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, जानिए इसके बारे में

2019 में भारत में 1.53 करोड़ से अधिक निराश्रित कुत्ते है। इनमें से 20.59 लाख की संख्या यूपी में है। यूपी में 4.22 लाख से अधिक पालतू कुत्ते है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 21, 2023

कुत्तों को लोग सुरक्षा के लिए पालते

कुत्तों को लोग सुरक्षा के लिए पालते

सड़को में इधर उधर विचारण करने वाले कुत्तों की संख्या पर नियत्रंण करने के लिए राज्य सरकार ने सभी नगर निगमों में एनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए श्वान पशु प्रबंधन मैनुअल जारी की जा चुकी है। यही नही सरकार ने हर जनपद में जिला पशु कू्ररता निवारण समिति बनाने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें: बिजली दर को बढ़ाने की तैयारी, उपभोक्ता परिषद ने दिया जवाब


सेमीनार में दी जानकारी

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने स्थानीय निकाय निदेशालय में डॉग मैटर्स पर आयोजित सेमिनार को सम्बोधित करते हुए यह जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने पालतू और स्ट्रीट डॉग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बढ़ सकती है सैलरी, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कुत्तों को लोग सुरक्षा के लिए पालते

प्रमुख सचिव ने बताया कि मनुष्य और श्वान के बीच मानव सभ्यता शुरू होने से ही अटूट रिश्ता रहा है। मनुष्य ने अपनी सुरक्षा के लिए श्वानों को पालना शुरू किया। श्वानों को अपने स्वामी के प्रति समर्पण और प्यार की भावना के कारण ही किसानों और औद्योगिक समाजों में भी मानव के पालतू पशुओं में उन्हें महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।


जानवरों को मिलेगी सुविधा

श्वान की औसतन आयु 10 से 15 वर्ष होती है। प्रमुख सचिव ने कहा कि हर जिले में निराक्षित कुत्तों के लिए जिला पशु कुरता निवारण समिति बनाई जाएगी। समिति पशुओं को खाना खिलाने और विवाद समाधान के लिए काम करेगी। हर निरकाय में एक पशु चिकित्साधिकारी होगा, जो कुत्तों के बारे में जानकारी रखेगा।

अब पालतू कुत्तों पर नहीं लगेगा प्रतिबंध

पालतू पशुओं को लिफ्ट से ले जाने पर प्रतिबंध नही लगया जा सकेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार 20 वीं पशुधन गणना 2019 में भारत में 1.53 करोड़ से अधिक निराश्रित कुत्ते है। इनमें से 20.59 लाख की संख्या यूपी में है। यूपी में 4.22 लाख से अधिक पालतू कुत्ते है।