
लखनऊ. यूपी की राजधानी के बिजनेसमैन राजनारायण साहू मुलायम फैमिली के नए रिश्तेदार बन गए हैं। मुलायाम की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट की शादी साहू एंजेसी के मालिक संजय साहू की बेटी से संपन्न हुई। इस खास मौके में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पत्नी साधना गुप्ता व अखिलेश यादव परिवार सहित अन्य खास लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी वर वधु को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे । प्रोग्राम में प्रतीक यादव पत्नी अपर्णा के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतीक व अपर्णा ने सभी मेहमानों का स्वागत भी किया ।

बता दें कि 27 नवंबर को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में अमन सिंह बिष्ट और अदिति साहू की इंगेजमेंट धूमधाम से हुई।

साहू एजेंसी लखनऊ के सबसे पुराने बिजनेस घरानों में शुमार हैं।

यहां इनके साहू सिनेमा से लेकर कंस्ट्रक्शन और फाइनेंस के बिजनेस चलते हैं।

अमन बिष्ट की पत्नी अदिति साहू एजेंसी के मालिक रामनारायण साहू के बेटे संजय साहू की बेटी हैं।

अमन बिष्ट की पत्नी अदिति साहू एजेंसी के मालिक रामनारायण साहू के बेटे संजय साहू की बेटी हैं।

अपर्णा यादव की मां बेटी की सास साधना गुप्ता के साथ

इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी वर वधु को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे ।

आशीर्वाद देते मुलायम सिंह यादव
ये भी पढ़ें
