
विवेक तिवारी हत्याकांड: पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, चश्मदीद सना के बारे में बताई ये बड़ी बात
लखनऊ. राजधानी में शुक्रवार देर रात मल्टिनैशनल कंपनी एप्पल में एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली लगने से मौत हो गई। हत्या का आरोप यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी पर है। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। वहीं इश मामले को लेकर विवेक तिवारी की बत्नी कल्पना तिवारी ने रविवार को दूसरी एफआईआर दर्ज कराई है। इस एफआईआर में पत्नी कल्पना तिवारी ने दावा किया है कि हत्याकांड के बाद जो अधिकारी मौके पर पहुंचा उसने सना खान को फोन करने अौर किसी से बात करने की इजाजत नहीं दी । अंग्रेजी अखबार के मुताबिक कल्पना ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने सना पर खाली पेपर पर साइन करने का भी दबाव डाला था । बता दें कि विवेक तिवारी को गोली मारे जाने के वक्त सना खान उनकी महिला मित्र उनके साथ ही थी ।
एफआईआर में यह भी कहा गया है कि हत्या के आरोपी प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार जो उस वक्त प्रशांत चौधरी के साथ था दोनों उस कार के सामने आए जिसमें रात को करीब 1.30 बजे सना अपने सहकर्मी के साथ जा रही थी । इसमें कहा गया है कि चौधरी ने कार के शीशे पर पिस्तौल रखी और हत्या के इरादे से गोली चला दी ।
सीएम योगी ने कल्पनी तिवारी से फोन पर की बात
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस की गोली से मारे गए इंजीनियर विवेक तिवारी की पत्नी से फोन पर बात की है। सीएम ने आश्वासन दिया है कि सरकार पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार जब भी चाहे उनसे मुलाकात कर सकता है।
Published on:
1 Oct 2018, 11:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.