
lucknow
लखनऊ. लखनऊ के गोमती नगर इलाके में देर रात हुए एप्पल कंपनी के सेल्स एरिया मैनेजर की मौत ने जिले में हलचल मचा दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में नाराजगी जताई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही एसआईटी का गठन करने का आदेश दिया गया है। विवेक की मौत के बाद प्रदेश ने नेताओं और उनके नाते रिश्तेदारों ने कई बयान दिए हैं और प्रशासन पर काफी सवाल भी उठाए हैं। आइये जानते हैं किसने क्या बयान दिया...
कार में मौजूद महिला साथी ने दिया ये बयान
गाड़ी में उपस्थित विवेक की महिला मित्र ने भी बयान देते हुए कहा है कि मैं अभी कुछ भी कहने की शर्त में नहीं हूं। अपराधी को दंडित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिसवाले ने सर (विवेक) के कार के आगे बाइक खड़ी की। फिर तैश में आकर सामने से उन्हें गोली मार दी।
पुलिस कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने दिया ये बयान
पुलिस कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने बयान दिया कि मैंने अपनी रोशनी के साथ एक संदिग्ध कार देखी, जब मैंने कार से संपर्क किया, तो चालक (विवेक तिवारी) ने मुझे मारने के लिए तीन बार दौड़ने की कोशिश की। मैंने आत्मरक्षा में गोली मार दी, फिर उसने तुरंत जगह से हटा दिया।
गलत बर्दाशत नहीं
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि इस तरह बिना जांच पड़ताल के गोली चलाना गलत है। किसी इनोसेंट पर पुलिस द्वारा गोली चलाई गई है। इसके लिए एक्शन लिया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही होगी।
मृतक के चाचा ने दिया ये बयान
मृतक के चाचा तिलकराज तिवारी ने बताया की यह सरासर मर्डर है। उन्होंने कहा कि वे खुद एक पुलिसमैन रह चुके हैं। उन्होंने कहा की योगी सरकार के अधीन इस तरह की कोई घटना कभी नहीं हुई।
लोहिया अस्पताल के निदेशक ने दिया बयान
लोहिया अस्पताल के निदेशक देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दो पुलिसकर्मी 9 बजे अस्पताल आए थे, उनका निरीक्षण डॉक्टर द्वारा किया गया था, उनकी एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार है।
एडीजी लॉ एंड ऑडर आनंद कुमार ने दिया ये बयान
एडीजी लॉ एंड ऑडर आनंद कुमार बताया कि पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में एक बंदूक से ठोड़ी के बाईं तरफ एक गोली की चोट लगी है। बाकी घटना की जांच की जा रही है। यह हत्या का मामला है और दोनों ही सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेक के चरित्र को लेकर कही गई सारी बातों को सिरे से ख़ारिज भी किया। इस मामले में कानून का उल्लंघन किया गया है। अगर स्थिति ने बुलेट की गोलीबारी की मांग की, तो इसे कार टायर पर निकाल दिया जा सकता था, फिर भी ऐसा करने का अधिकार नहीं था। यह हमारे लिए एक शर्मनाक घटना है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दिया ये बयान
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कांस्टेबल को ऐसा लगा कि गाड़ी में अपराधी बैठे हुए हैं जो गश्त वाली बाइक में टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहे हैं। यही सोचकर उसने खुद के बचाव में गोली मार दी।
मृत विवेक तिवारी के दामाद विष्णु शुक्ला ने दिया ये बयान
मृत विवेक तिवारी के दामाद विष्णु शुक्ला ने बयान दिया कि क्या वह एक आतंकवादी था जिस पर पुलिस ने गोली मार दी थी? हमने योगी आदित्यनाथ को हमारे प्रतिनिधि के रूप में चुना है, हम चाहते हैं कि वह इस घटना को संज्ञान में लें और इसकी निष्पक्ष सीबीआई जांच कराएं।
Updated on:
29 Sep 2018, 1:36 PM IST
Published on:
29 Sep 2018, 1:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.