
Chief Minister Abhyudaya Scheme
Chief Minister Abhyudaya Scheme: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2020 में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की थी। इसमें अभ्यर्थियों को मुफ्त में कोचिंग की सुविधा मुहैया की जाती है। इस साल योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 07 मई थी लेकिन देर से खत्म हुए परीक्षाओं और वंचित छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्र nscbonline.in पर जाकर स्क्रॉल डाउन करें। उसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर दें और OTP डालकर सत्यापित करें। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्र शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की दो सेल्फ अटेस्टेड कॉपी 20 जून शाम पांच बजे तक जमा कर दें।
JEE, NEET और NDA की तैयारी के लिए कक्षा 11 या 12 में पढ़ रहे छात्र या पास हुए छात्र योग्य हैं। UPSC, UPPSC और CDS की तैयारी के लिए संतक के अंतिम वर्ष के छात्र या उत्तीर्ण छात्र योग्य हैं। योजन के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्मार्ट क्लास लाइब्रेरी की निशुल्क सुविधा दी जाती है। इसके लिए सभी वर्गों के छात्र योग्य हैं।
Updated on:
28 May 2025, 5:47 PM IST
Published on:
28 May 2025, 5:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.