13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी भाजपा प्रदेश अधय्क्ष हो सकते हैं अशोक कटारिया

यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए जारी प्रत्याशियों की सूचि से काफी हद तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संभावित चेहरे की तस्वीर भी साफ हो गई है.

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Aug 30, 2017

Ashok Katariya

Ashok Katariya

लखनऊ. यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए जारी प्रत्याशियों की सूचि से काफी हद तक यूपी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर विराजमान होने वाले संभावित चेहरे की तस्वीर भी साफ हो गई है। भाजपा द्वारा विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए जारी की गई प्रत्याशियों के नाम की सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दोनों उप मुख्यमंत्री - केशव प्रसाद मौर्या, दिनेश शर्मा - के साथ दो मंत्रियों के नाम शामिल हैं। सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा जो दो मंत्री प्रत्याशी के रूप में सामने आए हैं वो हैं- स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा।

ये भी पढ़ें- लोहिया अस्पताल में हुई 49 बच्चों की मौत

माना जा रहा कि इन सभी को ज्यादा किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से ये चुनाव जीत जाएंगे। अब जब एमएलसी चुनाव के लिए नाम घोषित हो गए हैं, तब बड़ा सवाल ये बनता है कि भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। आपको बता दे कि पत्रिका द्वारा मंगलवार को छापी गई प्रदेश अध्यक्ष के संभावित चेहरों की खबर में स्वतंत्र देव सिह का नाम भी शामिल था। चूंकि अब वे विधान परिषद चुनाव में खड़े होंगे तो उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभवनाएं खत्म हो जाती हैं। वहीं अब प्रदेश के महामंत्री अशोक कटारिया का नाम सबसे प्रबल होता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- केशव देंगे इस्तीफा, यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ये हैं पांच संभावित चेहरे

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अशोक कटारिया का नाम उम्मीदवार की सूची में सबसे ऊपर आ जाता है। वे बिजनौर के हैं और एक फायरब्रांड नेता हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गूजर वोट को ध्यान में रख कर ही पार्टी ने उनको प्रदेश का महामंत्री बनाया है।

ये भी पढ़ें- सत्ता की हनक के आगे पुलिस हुई नतमस्तक, किया अपने ही सिपाही को सस्पेंड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विधान परिषद चुनाव के बाद कभी भी भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित कर सकते हैं। वैसे पार्टी केशव प्रसाद मौर्या जैसे ही युवा नेता को पार्टी के प्रदेश संगठन की बागडोर सौंपना चाहेगी। जो 2019 लोक सभा चुनाव की कसौटी पर भी खरा उतर सके। वैसे अंतिम फैसला तो आलाकमान को ही करना है कि वो किसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाते हैं।