
thursday astrology
गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति यानि विष्णु का माना जाता है। शास्त्रों में कुंडली का राजा गुरु ग्रह को ही माना गया है। सर्वश्रेष्ठ स्थान इसलिए है कि वह सभी देवी देवताओं के गुरु हैं। शास्त्रों के अनुसार गुरुवार को साफ-सफाई जैसे तमाम काम करने से गुरु नाराज हो जाते हैं। गुरु के नाराज होने से अन्य ग्रह-नक्षत्र भी काम करने बंद कर देते हैं।
ज्योतिषाचार्य डॉ सौरभ शुक्ला बताते हैं कि शास्त्रों के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है, उस व्यक्ति का कोई भी कार्य सही ढंग से पूरा नहीं होता है। यदि बृहस्पति कमजोर हुआ तो अन्य ग्रह मजबूत होते हुए भी बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। बृहस्पति के कमजोर होने अक्सर लोग भगवान विष्णु और केले की जड़ की पूजा करते हैं। लेकिन इसके बावजूद घर में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है, जिसका खामियाजा उन्हें जाने अनजाने में भुगतना पड़ता है।
साफ सफाई और कपड़े धुलने से बचें
गुरुवार के दिन साफ सफाई नहीं करना चाहिए। खासकर घर के जाले गुरुवार के दिन नहीं हटाने चाहिए। मानना है कि सफाई के साथ घर की लक्ष्मी चली जाती है। कपड़े धुलने से बीमारियां घेरती हैं।
महिलाएं गुरुवार नहीं धुले बाल
गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए क्योंकि इससे गुरु ग्रह कमजोर होता है। कहा जाता है कि इससे संपत्ति और संपन्नता सुख में कमी आती है। गुरुवार को पहनावे में काले और गहरे नीले कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
इन चीजों की नहीं करनी है खरीदारी
गुरुवार के दिन पूजा-पाठ से जुड़ा सामान, आंखों से जुड़ी कोई भी वस्तु, कोई धारदार वस्तु जैसे चाकू, कैंची, बर्तन आदि नहीं खरीदना चाहिए। इससे स्वास्थ्य और धन लक्ष्मी भी रुष्ट होती हैं। गुरुवार को नए कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए।
बाल और नाखून भी नहीं काटे
गुरुवार को बाल काटने, दाढ़ी बनवाने और नाखून काटने का बड़ा दोष होता है। भूलकर भी गुरुवार को ये काम नहीं करना चाहिए। गुरुवार को बाल व नाखून काटने से भी भगवान बृहस्पति नाराज होते हैं।
मांस मदिरा से भी बनाए दूरी
यदि आप मांस मदिरा खाते हैं तो गुरुवार को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। भगवान बृहस्पति का व्रत करने वाले लोगों को तो मांस मदिरा का त्याग कर देना चाहिए। इस दिन मांस मदिरा खाने से गुरु के साथ साथ अन्य देवी देवता भी रुष्ट होते हैं।
Updated on:
24 Mar 2022 01:06 pm
Published on:
24 Mar 2022 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
