
Brij Bhushan Sharan Singh And Awadh Ojha
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सभी राजनीतिक दल बचे सीटों पर अपने उम्मीदवारों के चयन पर मंथन जारी है। बीजेपी की पहली लिस्ट में गोंडा जिले की कैसरगंज सीट से उम्मीदवार की घोषणा ना होने के बाद से कई तरह की चर्चा हो रही है। कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह आते हैं। ऐसे में बृजभूषण सिंह के टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
राजनीतिक गलियारों में बृजभूषण सिंह के टिकट कटने की चर्चा हो रही है। सूत्रों की मानें तो कैसरगंज सीट बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का इस बार टिकट कट सकता है। इसके साथ ही मोटिवेशनल गुरु अवध ओझा बीजेपी उम्मीदवार बन सकते हैं।
बता दें, पेशे से टीचर अवध ओझा यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाते है। सोशल मीडिया पर उनके बड़ी संख्या में मोटिवेशनल वीडियो वायरल हैं। हाल ही में अवध ओझा ने दो बड़े बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी। अवध ओझा ने इसी साल 4 मार्च को यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीरें केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने अपने आधिकारिक एक्स पर शेयर भी की है। दोनों ही नेताओं से मुलाकात के बाद से अवध ओझा के चुनावी दंगल में उतरने की चर्चा हो रही है। हालांकि, अवध ओझा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इनके अलावा बीजेपी बृज शरण सिंह के विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह और उनकी पत्नी को कैंडिडेट घोषित कर सकती है। इसके साथ ही बृज भूषण शरण सिंह के करीबी और विधायक अजय कुमार सिंह, प्रेम नारायण पांडेय का नाम भी चल रहा है।
सबसे खास बात यह है कि इंडिया गठबंधन में यह सीट सपा के खाते में है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं किया है। बल्कि मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यदि बृजभूषण सिंह टिकट मांगते हैं। तो उन्हें टिकट दिया जाएगा। हालांकि टिकट के लिए संपर्क में होने के सवाल की बात को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।
Updated on:
14 Mar 2024 05:58 pm
Published on:
14 Mar 2024 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
