27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी आदित्यनाथ के करीबी पूर्व IAS अवनीश अवस्थी का बढ़ा कार्यकाल, चौथी बार मिला एक्सटेंशन

Awanish Kumar Awasthi Extension : सीएम योगी के करीबी IAS अवनीश कुमार अवस्थी को एक साल का एक्सटेंशन मिला है। अब वह 28 फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे।

2 min read
Google source verification

अवनीश कुमार अवस्थी बने रहेंगे सीएम योगी के सलाहकार, PC- X

लखनऊ : सीएम योगी के करीबी IAS अवनीश कुमार अवस्थी को एक साल का एक्सटेंशन मिला है। उनका कार्यकाल चौथी बार बढ़ाया गया है। अब वह 28 फरवरी 2027 तक मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में बने रहेंगे।

रिटायर्ड IAS अवनीश कुमार अवस्थी, सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसरों में से एक हैं। अवनीश कुमार अवस्थी यूपी के अपर मुख्य सचिव पद से फरवरी 2022 में रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था।

1987 बैच के यूपी कैडर के हैं अधिकारी

अवनीश कुमार अवस्थी का जन्म 19 अगस्त 1962 को हुआ था। उन्होंने Indian Institute of Technology Kanpur से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। 1987 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी के रूप में उन्होंने ललितपुर, आजमगढ़, बदायूं, अयोध्या, वाराणसी, मेरठ और गोरखपुर सहित कई जिलों में जिलाधिकारी के तौर पर सेवाएं दीं। प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में अवनीश अवस्थी ने गृह सचिव, सूचना विभाग के प्रमुख और Uttar Pradesh Expressways Industrial Development Authority (यूपी एक्सप्रेसवे अथॉरिटी) के सीईओ जैसे अहम पद संभाले। उनके नेतृत्व में पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हुआ, जबकि गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की शुरुआत की गई। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस के आधुनिकीकरण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इन फैसलों में निभाई अहम भूमिका

  • लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करना: प्रदेश में कानून व्यवस्था को सख्त बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा है।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • इन्वेस्टर्स समिट 2023: उत्तर प्रदेश को निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने में उन्होंने अहम योगदान दिया।
  • महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति कार्यक्रम: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों में भी उनकी अहम भागीदारी रही।