
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी
यूपी में लोकसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं। आजमगढ़ लोकसभा और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज नामांकन की अंतिम तारीख है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का इंतजार हो रहा था पर इन उम्मीदवारों के नाम का खुलासा हो गया है। पर कांग्रेस की खामोशी पर सबकी नजर थी। आज कांग्रेस ने साफ-साफ कह दिया कि, वह आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव नहीं लड़ेगी। अपने उम्मीदवारों को नहीं उतारेगी। इस बात की लोगों का उम्मीद नहीं थी। इस पर सफाई देते हुए कांग्रेस ने कहाकि, हाल के विधानसभा परिणामों को देखते हुए, 2024 के लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए पुनर्निर्माण सबसे पहले महत्वपूर्ण है। इसलिए हम पहले पार्टी मजबूत करेंगे फिर चुनाव लड़ेंगे। रामपुर से बसपा ने भी चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाया है। बसपा ने भी कहा है पहले पार्टी मजबूत करेंगे फिर मुकाबले में आएंगे।
उपचुनाव का रिजल्ट 26 जून को
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मई को जारी की थी। नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। इन दोनों सीटों पर 23 जून को मतदान होगा। 26 जून उपचुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
आजमगढ़-रामपुर में क्यों हो रहे हैं उपचुनाव जानें
अब 23 जून को आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव होने वाले हैं। दोनों ही सीटें समाजवादी पार्टी का गढ़ हैं। आजमगढ़ से अखिलेश यादव जबकि रामपुर सीट से आजम खान सांसद थे। दोनों ही नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के अपनी-अपनी संसदीय सीटों से इस्तीफा दे दिया है।
उपचुनाव में कड़ा है मुकाबला
तो उपचुनाव में रामपुर में तंजीम फातिमा को चुनौती देंगे भाजपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य घनश्याम लोधी। बसपा ने यहां से कोई उम्मीदवार नहीं घोषित किया है। आजमगढ़ उपचुनाव में जबरदस्त लड़ाई होगी। बसपा ने मुस्लिम-दलित वोटों को ध्यान में रखते हुए आजमगढ़ से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है। तो भाजपा ने लोकप्रिय भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को मैदान में उतारकर दांव चला है। कांग्रेस दोनों जगह से नदारद है।
Updated on:
06 Jun 2022 02:07 pm
Published on:
06 Jun 2022 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
