
लखनऊ. मशहूर रेसलर गीता और बबिता फोगट को बड़ा झटका लगा है। दरअसल रेसलिंग फेडरेशन ने एशियन गेम्स में शामिल होने वाली 13 खिलाडियों को अनुशासनहीनता के कारण नेशनल कैंप से बाहर कर दिया है। बता दें कि ये कैंप इन दिनों लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। इन 13 खिलाड़ियों में को बाहर किया गया है उनमें गीता और बबिता फोगाट शामिल हैं।
अब ये दोनों खिलाड़ियों की एशियन गेम्स में मौजूदगी मुश्किल है। हालांकि फेडरेशन का कहना है कि यदि फोगाट बहनों को वापसी करनी है तो उन्हें अपनी गैर मौजूदगी का कारण स्पष्ट करना होगा। जबकि बबीता फोगाट ने चोटिल होने का दावा किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ''राष्ट्रीय शिविर के लिये चुने गए पहलवानों को 3 दिन के अंदर रिपोर्ट करना होता है। अगर कोई दिक्कत होती है तो खिलाड़ी को अपने कोचों को बताना होता है ताकि दिक्कत का हल निकाला जा सके। उन्होंने कहा, ''गीता, बबिता और अन्य (कुल 13) ने ऐसा नहीं किया। उनसे संपर्क ही नहीं हो सका। यह अनुशासनहीनता है और डब्ल्यूएफआई का मानना है कि कार्रवाई करना जरूरी है।"
चोटिल हैं बबीता
बबीता फोगाट इन चोटिल चल रही हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मुझे फेडरेशन के द्वारा कोई नोटिस नहीं मिला है। घुटनों की चोट के चलते मैं शिविर में नहीं गई। इस संबंध में फेडरेशन को कोई सूचना नहीं दे पाई। जिन खिलाड़ियों को दिया नोटिस दिया गया है उनमें गीता फोगाट, बबिता फोगाट, संगीता फोगाट, रविता, पूजा तोमर, ऋतु फोगाट, इंदु चौधरी, मनू, नंदीनी सलोखे, रेशमा माने, कामिनी, श्रवण, सत्यव्रत कादियान, अंजू, मनू तोमर शामिल हैं।
दोनों बहनों पर बन चुकी फिल्म
आमिर खान की फिल्म दंगल इन दोनों बहनों पर ही आधारित थी। गीता और बबीता अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती चैम्पियन हैं। गीता और बबिता फोगट 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला कुश्ती में भारत के लिए पदक जीत चुकी हैं।
साई सेंटर में हो रही प्रैक्टिस
इन दिनों राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित साई सेंटर में सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेल की एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट और सीनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली महिला पहलवान नवजोत कौर सहित कुल 30 महिला रेसलर जर्काता में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी के लिए साई सेंटर में पसीना बहा रही हैं।
Published on:
17 May 2018 05:43 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
