23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bahraich Violence: कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश को कहा ‘मजाक’, बीजेपी मंत्री ने कहा-वे उसी प्रकार का प्रदेश बनाना चाहते हैं

Bahraich Violence: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बहराइच हिंसा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को मजाक कहा है। प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी बयान दिया है। आइये बताते हैं किसने क्या कहा 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 18 Oct 2024, 9:09 PM IST

Bahraich Violence

BJP Minister Dayashankar Singh and Congress leader Pramod Tiwari on Bahraich Violence

Bahraich Violence: बहराइच हिंसा को लेकर प्रदेश के नेता आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस के नेता सरकार पर फेक एनकाउंटर का आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था बानी हुई है। अपराधियों को सजा मिल रही है।

बीजेपी मंत्री ने क्या कहा ?

बीजेपी से बलिया विधानसभा सीट के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि योगी अदित्यनाथ के शासन में कानून का राज स्थापित है। कोई भी कानून तोड़ने की कोशिश करेगा तो पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।

दयाशंकर सिंह ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे और उन्होंने कानून-व्यवस्था इस कदर खराब कर दी थी कि कोई भी निवेशक उत्तर प्रदेश में आना नहीं चाहता था। वे उसी प्रकार का प्रदेश बनाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता कानून का राज चाहती है और विकास चाहती है। योगी आदित्यनाथ के शासन में यह हो भी रहा है।

यह भी पढ़ें: बहराइच एनकाउंटर पर गरमाई सियासत, विपक्ष बोला- एनकाउंटर करना और नफरत को बढ़ावा देना सरकार के काम करने का नया तरीका

Bahraich Violence पर कांग्रेस नेता ने क्या कहा ?

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपी मजाक बनकर रह गया है। उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर जो होता है एक खास जगह गोली जा के लगती है, इसके अलावा कहीं नहीं लगती। ये क्या हो रहा है ? वातावरण ऐसा बने कि अपराध न हो। वातावरण तोह बन नहीं रहा है। अपराध बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है।