15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Holiday: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले छुट्टियां जरूर देखें

Bank 4 Days Holiday:  13 से 19 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक चार दिन बंद रहेंगे। त्योहारों के चलते यह छुट्टियां घोषित हुई हैं, इसलिए जरूरी काम पहले निपटा लें।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 13, 2026

अंबेडकर जयंती, बैसाखी और बिहू के कारण कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

अंबेडकर जयंती, बैसाखी और बिहू के कारण कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

Bank Holiday Alert:अगर आप इस सप्ताह बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते उपयोग के बावजूद आज भी कई ऐसे कार्य हैं, जिनके लिए बैंक शाखा जाना अनिवार्य होता है, जैसे चेक क्लियरेंस, केवाईसी अपडेट, ड्राफ्ट बनवाना या बड़े नकद लेन-देन। ऐसे में बैंक की छुट्टियों की जानकारी होना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक लगभग 4 दिन बंद रहेंगे।

आज 13 अप्रैल को बैंक खुले हैं

आज यानी 13 अप्रैल, सोमवार को यूपी के अधिकतर हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। ग्राहक अपने जरूरी कार्य आज ही निपटा सकते हैं। हालांकि, इस सप्ताह के मध्य से लगातार कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहकों को चाहिए कि वे समय रहते अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लें, ताकि छुट्टियों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां

इस सप्ताह देश में कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें अंबेडकर जयंती, बैसाखी और बोहाग बिहू प्रमुख हैं। इन्हीं अवसरों के चलते विभिन्न राज्यों में बैंक शाखाएं अलग-अलग दिनों में बंद रहेंगी। आरबीआई के अनुसार बैंक छुट्टियां पूरे देश में एक समान नहीं होती, बल्कि यह राज्यवार त्योहारों और स्थानीय अवकाशों के आधार पर तय की जाती हैं। इसलिए किसी भी बैंक शाखा में जाने से पहले स्थानीय छुट्टियों की जानकारी लेना जरूरी है।

18 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे

इस सप्ताह की एक राहत भरी बात यह है कि 18 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे। यह दिन महीने का तीसरा शनिवार होगा, और आरबीआई के नियमों के अनुसार बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसलिए जो ग्राहक मंगलवार से गुरुवार के बीच अपने काम पूरे नहीं कर पाते, वे शनिवार को बैंक जाकर अपने कार्य निपटा सकते हैं।

डिजिटल बैंकिंग से राहत जारी

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान ग्राहकों को अधिक परेशानी नहीं होगी, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं लगातार 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

ग्राहक निम्न सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं-

  • UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm आदि) से तुरंत पैसे ट्रांसफर
  • नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं
  • एटीएम से कैश निकासी और बैलेंस चेक
  • ऑनलाइन लोन आवेदन और मिनी स्टेटमेंट सुविधा

इन सेवाओं के कारण बैंक बंद होने के बावजूद अधिकतर लेन-देन आसानी से जारी रहेंगे।

किन कामों के लिए जरूरी है बैंक जाना

कुछ कार्य ऐसे हैं जिनके लिए बैंक शाखा जाना आवश्यक होता है, जैसे-

  • चेक बुक से संबंधित कार्य
  • बड़े नकद जमा या निकासी
  • केवाईसी अपडेट
  • बैंक मैनेजर से व्यक्तिगत मुलाकात
  • दस्तावेज सत्यापन से जुड़े कार्य

इन सभी कार्यों को ग्राहकों को बैंक खुलने वाले दिनों में ही पूरा करना होगा।

अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग असर

बैंकिंग अवकाश का प्रभाव पूरे देश में समान नहीं होगा। किसी राज्य में एक दिन बैंक बंद रहेगा तो किसी में दो या अधिक दिन। यही कारण है कि ग्राहक अक्सर भ्रमित हो जाते हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल युग में भी बैंक अवकाश की जानकारी रखना जरूरी है, ताकि अचानक किसी काम के रुकने की स्थिति न बने।

ग्राहकों के लिए सलाह

  • बैंकिंग विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि
  • जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लेंछुट्टियों के दौरान डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करेंलंबी दूरी तय करने से पहले बैंक अवकाश की पुष्टि करेंमहत्वपूर्ण दस्तावेज समय रहते तैयार रखें