
प्रियंका गांघी
Priyanka Gandhi Vadra Set to join Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पूर्व राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने अपनी बीमारी के कारण 16 फरवरी को न्याय यात्रा में भाग नहीं ले पाने पर निराशा व्यक्त की थी।
कांग्रेस महासचिव ने सोशल साइट एक्स X पर पोस्ट करते हुए लिखा “ मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से न्याय यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं”।
16 फरवरी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थी प्रियंका गांधी
पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद प्रियंका गांधी को नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक सोमवार 19 फरवरी को प्रियंका को छुट्टी दी गई है। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी से अपनी न्याय यात्रा फिर से शुरू की।
राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले (मणिपुर से मुंबई) 15 राज्यों की यात्रा पर हैं। इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में अमेठी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, जहां 2019 के चुनाव में राहुल गांधी स्मृति ईरानी से लगभग 55,000 वोटों के अंतर से हार गए थे। पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का लक्ष्य 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करना है, क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं।
Published on:
20 Feb 2024 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
