
भाजपा ने किया बड़ा बदलाव, इन नेताअो के हाथ सौंपी कमान
लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सबी राजनीतिक दलो ने तैयारी शुरू कर दी हैं । इसी बीच फेरबदल का दौर भी पूरी तरह से जारी है । इसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने छह जिलों के पार्टी अध्यक्ष के नाम घोषित किये । फिलहाल भाजपा ने 6 जिलों के जिलाध्याक्षों में बदलाव कर नए नामों की सूची जारी कर दी है ।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने रायबरेली, पीलीभीत, मथुरा, हाथरस, सहारनपुर महानगर एवं रामपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किये । नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में रामपुर से मोहनलाल सैनी, रायबरेली से रामदेव पाल,पीलीभीत से राकेश गुप्ता, मथुरा से नागेन्द्र सिकरवार, हाथरस से गौरव आर्य और सहारनपुर से राकेश जैन का नाम शामिल है ।
ये रहे नाम
रायबरेली - रामदेव पाल
पीलीभीत - राकेश गुप्ता
मथुरा - नागेन्द्र सिकरवार
हाथरस - गौरव आर्य
सहारनपुर महा. - राकेश जैन
रामपुर - मोहन लाल सैनी
Published on:
29 Jul 2018 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
