25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धोखेबाज गर्लफ्रेंड’ के साथ खेसारी लाल ने किया फेसबुक Live, कहा- क्या करूं मैं जान दे दूं?

एक्टर खेसारी लाल यादव ने फेसबुक लाइव में आगे कहा कि आपको एक खूबसूरत एक्ट्रेस से मिलाता हूं, जिन्होंने मेरा दिल तोड़ा था, इस गाने के वीडियो में।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitish Pandey

Aug 23, 2021

khesari.jpg

लखनऊ. भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) का फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। शायद यही वजह है कि खेसारी अपने फैंस से मिलने के लिए उतावले रहते हैं। अपने फैंस से बात करने के लिए अक्सर खेसारी लाल फेसबुक लाइव करते रहते हैं। रक्षाबंधन के दिन खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) जब लाइव आएं तो फैंस को लगा कि रक्षाबंधन विश करने के लिए आएं हैं, लेकिन खेसारी ने अपने धोखेबाज गर्लफैंड से मिलाकर सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान खेसारी अपने फैंस से कह रहे थे कि उन्हें भौजी बोलो।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का नया गाना 'मटक-मटक के' मचा रहा बवाल

गाने के प्रमोशन के लिए किया फेसबुक लाइव

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) अपने नए गाने ‘बस कर पगली’ के प्रमोशन के लिए फेसबुक लाइव कर रहे थे। इस वीडिया सांग में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस मेघा शाह (Actress Megha Saha) हैं जिन्हें खेसारी लाल (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) ने फेसबुक लाइव के जरिए फैंस से मिलवाया। लाइव के दौरान खेसारी लाल (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) कह रहे हैं कि आज लाइव जरूरी काम से आया हूं, मेरा नया गाना ‘बस कर पगली’ रिलीज हुआ है। बिहार की कंपनी SRK म्यूजिक भोजपुरी द्वारा यह गाना रिलीज किया गया है।

फैंस ने खेसारी को दिया प्यार

एक्टर खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) ने फेसबुक लाइव में आगे कहा कि आपको एक खूबसूरत एक्ट्रेस से मिलाता हूं, जिन्होंने मेरा दिल तोड़ा था, इस गाने के वीडियो में। इसके बाद खेसारी लाल एक्ट्रेस मेघा शाह (Actress Megha Saha) को लाइव वीडियो देते हैं तो वो भी खेसारी (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) के फैंस से बात करती हैं, लेकिन खेसारी लाल (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) के फैंस केवल उन्हीं का ही नाम लेकर प्यार लुटाते दिखते हैं। इस पर खेसारी फैंस से कहते हैं कि ‘लव यू भइया ही कहेंगे बहन थोड़ी ना कहेंगे।’ फिर मेघा कहती हैं कि ‘नहीं, वो आपको कह रहे हैं तो मेरा लाइव आने का क्या मतलब है।

भौजी बोलो रे बाबू

जिस पर एक्टर खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि ‘आप लोग भाभी बोलो।’ जब लोग नहीं कहते हैं तो खेसारी लाल (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) भोजपुरी टोन में बार-बार कहते हैं कि ‘भौजी बोलो रे बाबू।’ इतना ही नहीं, वीडियो में खेसारी लाल एक्ट्रेस से खुद को स्वामी जी कहलवाते दिख रहे हैं। फेसबुक पर खेसारी के फैंस जमकर कमेंट्स में भाभी लिखते हैं और खेसारी भी खूब मजे लेते हुए दिखाई देते हैं। इनका वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी कपल का कार के अंदर तगड़ा सीन, वायरल हो रहा है वीडियो