परंपरा और विरासत को लेकर आगे बढ़ा रही सरकार
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया गया है। अब वो दिन चले गए, जब कांवड़ यात्रा और दूसरे धार्मिक अनुष्ठान पर सरकार की पाबंदी होती थी, मंदिरों के घंटे-घड़ियाल हवा से भी न बज जाएं, इसलिए उसकी भी निगरानी में पुलिस तैनात रहती थी। शोभायात्रा पर प्रतिबंध था। पुरानी सरकारें हमारे तीर्थस्थलों, पर्वों पर प्रतिबंध लगाने का काम करती थी। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ आस्था, परंपरा और विरासत को लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही है। देश में यूपी दूसरी सबसे बड़ी अवस्था
भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि पूरे देश में महाराष्ट्र के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था यूपी की है। यह
पीएम मोदी और सीएम योगी के शासन की बदौलत ही संभव हो पाया है। आज प्रदेश में दंगाईयों के खिलाफ कानून का डंडा चल रहा है।
2019 में BJP को मिले 50 प्रतिशत से भी ज्याद वोट
उन्होंने आगे कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 42 प्रतिशत वोट मिला। 2019 में जब सपा और बसपा जैसे सभी दल एक हो गए, तब हमें 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिला। अब राष्ट्रीय लोक दल भी हमारे साथ है। यह प्रधानमंत्री मोदी और हमारी सरकार की नीतियों का परिणाम है।