2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए!’ कांग्रेस बोली- BJP और RSS का अपने ही लोगों से उठा विश्वास

Ram Mandir CEO Appointment: एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि इसका मतलब यह है कि जब पेपर लीक होता है, तो एग्जाम के पेपर आर्मी के ज़रिए भेजे जाते हैं।
2 min read
Google source verification
Jitendra Mishra

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (फाइल फोटो)

Bhupesh Baghel Statement On Ram Mandir CEO Appointment: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किए जाने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। इस फैसले पर जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी और ट्रस्ट से जुड़े लोग खुशी जता रहे हैं, वहीं विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और संघ परिवार पर तीखे जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं।

'अपनों से ही उठ चुका है भाजपा-RSS का भरोसा'

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने रायपुर में इस नियुक्ति पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि जैसे पेपर लीक होने पर परीक्षाएं सेना के हवाले कर दी जाती हैं, ठीक वैसे ही राम मंदिर के चढ़ावे के हिसाब-किताब के लिए पूर्व सैन्य अफसर की तैनाती की गई है। बघेल ने तंज कसते हुए कहा, 'इसका सीधा अर्थ है कि सरकार, पीएम मोदी, भाजपा, आरएसएस और वीएचपी को अब अपने ही लोगों पर भरोसा नहीं रहा, क्योंकि वे चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए हैं। इस मुद्दे को चाहे कितना भी दबाने की कोशिश की जाए, देश के राम भक्तों की आस्था को गहरा आघात पहुंचा है।'

अखिलेश यादव की चेतावनी: 'साख और आस्था की बहाली सबसे बड़ी चुनौती'

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सहारनपुर में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रस्ट अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन नए अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती राम भक्तों के विश्वास को बहाल करने की होगी। उन्होंने कहा, 'भक्ति और आस्था हमेशा साख से ऊपर होती है। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों की आस्था को भारी चोट पहुंचाई है, ऐसे में जो भी नई जिम्मेदारी संभाल रहा है, उसके कंधों पर बहुत बड़ा दायित्व होगा।'

नए CEO जितेंद्र मिश्रा की प्रतिक्रिया: 'यह प्रभु राम का आशीर्वाद है'

दिल्ली में अपनी नियुक्ति पर पहली बार बोलते हुए एयर मार्शल (रिटा.) जितेंद्र मिश्रा ने इसे अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा, 'वायुसेना में 43 वर्षों तक देश सेवा करने के बाद, प्रभु राम ने मुझे अपने मंदिर और भक्तों की सेवा का अवसर दिया है। मैं चयन समिति और ट्रस्ट का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे इस पद के योग्य समझा। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मुझे इस बड़ी जिम्मेदारी को कुशलतापूर्वक निभाने की शक्ति दें।'

ट्रस्ट में बड़े फेरबदल और भाजपा नेताओं की बधाई

अयोध्या में पूर्व अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने बताया कि इस पद के लिए कुल 5,538 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके बाद पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए सर्वसम्मति से जितेंद्र मिश्रा का चयन किया गया। इसके अलावा, स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज को नया महासचिव और महेश भागचंदका को नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही तीन नए ट्रस्टी भी शामिल किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस नई प्रशासनिक व्यवस्था पर बधाई देते हुए कहा कि प्रभु राम की कृपा से सब बेहतर होगा।