11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Teacher: योगी सरकार का बड़ा एलान, अब सैलरी स्लिप को लेकर नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों को भारी राहत दी गई है। अब उनको सैलरी स्लिप के लिए बार बार दौड़ नहीं लगानी होगी। ये है नई व्यवस्था...

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Prateek Pandey

Oct 15, 2023

teachers.jpg

यूपी में मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान होने पर शिक्षकों को समय से वेतन-एरियर मिलेगा और हर महीने स्कूलों से सैलरी स्लिप जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तक पहुंचाने की भागदौड़ भी खत्म हो जाएगी।

प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के सैलरी और एरियर पेमेंट की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान होने पर शिक्षकों को समय से वेतन और एरियर मिलेगा और हर महीने सैलरी स्लिप जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तक पहुंचाने की झंझट खत्म होगी।

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने भुगतान में बदलाव संबंधी आदेश 29 सितंबर को महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को क्रियान्वयन के लिए भेजा है।

ये होगी प्रक्रिया
स्कूलों में काम कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियों की सैलरी स्लिप प्रिन्सिपल या मैनेजमेंट के सिग्नेचर से हर महीने की 24-25 तारीख तक मानव संपदा पोर्टल के जरिए भेज दिया जाएगा। डीआईओएस लेवल से 26 से 29 तारीख तक बिल लॉक कर दिया जाएगा। वित्त एवं लेखाधिकारी बिल को ऑनलाइन कोषागार भेजेंगे जहां से शिक्षकों-कर्मियों के खाते में सीधे भुगतान हो जाएगा।

शिक्षक संघ के प्रदेश अध्‍यक्ष और पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार ‘शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन तो फिर भी समय से मिल जाता है लेकिन एरियर के लिए जगह-जगह की ठोकर खानी पड़ती है। उम्मीद करते है यह व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू होगी ताकि शिक्षकों को एरियर के लिए भ्रष्टाचार और भागदौड़ से छुटकारा मिले।’