योगी सरकार ने पांच साल का ग्रेस पीरियड खत्म कर दिया है। अब तक नियम के अनुसार वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों को राज्य सरकार 5 साल का ग्रेस पीरियड देती थी। इसमें अगर कोई कर्मचारी 20 की बजाय 15 साल में ही वीआरएस ले लेता था, उस स्थिति में भी उसे पूरी पेंशन मिलती थी, लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा।