27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉस 13 में पहुंचे खेसारी लाल यादव पर कभी फेंके गए थे ईंट-पत्थर, मंच छोड़ने को हो गए थे मजबूर

Big Boss 13 के कंटेस्टेंट भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) रामपुर महोत्सव बाराबंकी (Rampur Mahotsav Barabanki) में देर से पहुंचे तो वहां हंगामा हो गया...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Nov 22, 2019

बिग बॉस 13 में पहुंचे खेसारी लाल यादव पर कभी फेंके गए थे ईंट-पत्थर, मंच छोड़ने पर हो गए थे मजबूर

बिग बॉस 13 में पहुंचे खेसारी लाल यादव पर कभी फेंके गए थे ईंट-पत्थर, मंच छोड़ने पर हो गए थे मजबूर

लखनऊ. इन दिनों भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। भले ही बिग बॉस के घर में खेसारी लाल यादव उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पा रहे हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके गाने के वीडियो (Khesari lal Yadav Video) को लोग बार देखते हैं। खेसारी लाल यादव उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर बसे जिले बलिया से मजह कुछ किलोमीटर की दूरी पर बसे बिहार के छपरा (Chhapra Bihar) जिले के निवासी है। खेसारी लाल का छपरा से बिग बास तक की कामयाबी सफर कहीं न कहीं उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। खेसारी लाल ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई जिलों में एक के बाद एक ताबड़तोढ़ शो करके बेहिसाब लोकप्रियता हासिल की है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वह काफी पसंद किये जाते हैं। खेसारी लाल का नाम आते ही जहन में साल 2018 में बाराबंकी में आयोजित रामपुर महोत्सव (Rampur Mahotsav Barabanki) की यादें ताजा हो जाती हैं। जब खेसारी लाल के शो में जमकर बवाल हो गया था। दरअसल यहां फैंस खेसारी लाल के देर से आने के चलते काफी नाराज हो गये थे।


खेसारी लाल के शो में हुआ था हंगामा, फेंके गए ईंट-पत्थर

साल 2018 में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में चल रहे रामपुर महोत्सव (Rampur Mahotsav Barabanki) में उस वक्त हंगामा हो गया था, जब भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के कार्यक्रम में आने में देरी हो गई थी। गुस्साएं लोगों ने रामपुर महोत्सव में खूब हंगामा काटा और मंच पर खूब ईंट-पत्थर चलाए थे। हंगामें की सूचना पर भारी पुलिस (UP Police) फोर्स मौके पर पहुंची थी, जिसने लाठीचार्ज करके किसी तरह भीड़ को काबू में किया। उस कार्यक्रम के मंच पर तत्कालीन कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, उस समय के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, तत्कालीन सांसद प्रियंका सिंह रावत, विधायक बैजनाथ रावत और उस समय जैदपुर विधायक उपेंद्र रावत समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद थे।


पुलिस ने जमकर चलाए लाठी-डंडे

मंत्री, सांसद और विधायक की कार्यक्रम से जैसे ही विदाई हुई और भोजपुरी के मशहूर सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आने में देरी हुई। भीड़ ने मंच की तरफ और आगे बैठे लोगों पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी की वजह से कई लोगों को चोटें भी आईं। बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग और कुर्सियां तोड़ी और बल्लियां उखाड़ दीं। काफी देर के बाद कार्यक्रम में पहुंचे खेसारी लाल यादव को देखकर भीड़ का गुस्सा और फूट पड़ा। गुस्साई भीड़ ने भोजपुरी सिंगर पर भी ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। खेसारी भीड़ से पत्थर न चलाने की अपील करते रहे। लेकिन लोग नहीं माने, जिसके बाद खेसारी ने कार्यक्रम करने से ही मना कर दिया। फिर पुलिस ने जब उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तो उन्होंने गाना शुरू किया, लेकिन भीड़ फिर बेकाबू हो गई। इसके बाद पीएसी और पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13- सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह की नजदीकियों से इन्हें हुई जलन