लखनऊ. कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रवक्ता पद के लिए परीक्षा में हुई नकल को लेकर कांग्रेस घिरती नजर आ रही है। बीजेपी प्रवक्ता डॉ.चंद्रमोहन ने इस मामले पर कहा कि कांग्रेस को प्रवक्ता बनाने के लिए लिखित परीक्षा कराने की जरूरत पड़ रही है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस स्वीकार करती है कि उनके पास कोई कैडर नहीं है। कांग्रेस के प्रवक्ता क्या करें जब उनके अध्यक्ष राहुल जी जब सभी परीक्षाओं में फेल हो रहे हैं।अपना कैरियर बनाने के लिए साइकल के करियर में बैठ जातें हैं लेकिल सफल नहीं हो पाते हैं। प्रवक्ता के लिए परीक्षा करवाना ही गैर राजनीतिक प्रकिया है। कांग्रेस कहां पर खड़ी है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।