2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections :दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री मैदान में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपाही हैं निरहुआ, इसलिए बटन कमल निशान पर दबाएं:अभिनेता अमरीश सिंह

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jun 07, 2022

दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री मैदान में

दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री मैदान में

(Lok Sabha Elections ) भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आज आजमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपना नामांकन दर्ज करा दिया। इस मौके पर शामिल होने मुंबई से चल कर आये भोजपुरी फिल्म अभिनेता अमरीश सिंह ने आजमगढ़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि दिनेश लाल यादव निरहुआ, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिपाही हैं। इसलिए इस बार आजमगढ़ की जनता उन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर लोकसभा भेजने का काम करे। यह आजमगढ़ के विकास के लिए बेहद आवश्यक है।

(Lok Sabha Elections ) अमरीश सिंह ने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार ने खूब तरक्की की है। इसी आधार पर जनता डबल इंजन के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ को चुनाव निशान कमल छाप पर बटन दबा कर भारी मतों से जिताने का काम करेगी। यह भोजपुरी और पूर्वांचल के विकास के लिए समय की मांग हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के हित में जो सोचेगा मैं उन के साथ हूँ। बीजेपी सरकार हमेशा भारत के हित में काम करती है।

फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ जो हमारे आजमगढ़ के निवासी है तो उन से अच्छा नेता कोई नहीं हो सकता। मालूम हो कि अमरीश सिंह 25 जून से अयोध्या में फिल्म निर्देशक रवि सिन्हा की फिल्म भोजपुरीया डॉन 2 की शूटिंग रक्षा गुप्ता के साथ करने जा रहे है। एक दर्जन से भी ज्यादा फिल्मे इन की बन कर तैयार है जो जल्द रिलीज़ होगी।


(Lok Sabha Elections ) आपको बता दें कि एनडीए उम्मीदवार और भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के नामांकन में अमरीश सिंह के अलावा फिल्म जगत से सुबास पासी ,पवन सिंह ,आम्रपाली दुबे ,स्मृति सिन्हा ,सुशील सिंह ,रवि सिन्हा ,ऋचा दीक्षित ,प्रवेश लाल यादव ,मनोज टाइगर ,नीलम गिरी ,प्रकश जैस आदि लोग शामिल हुए।