
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। जय श्री राम और भाजपा के नारों की गूंज के बीच उनका भव्य जुलूस यादगार बन गया। चिलचिलाती धूप में भी भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, उत्साह से नामांकन जुलूस में शामिल हुए।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन, योगी हैं तो यकीन है। उन्होंने कहा कि लखनऊ लोकसभा सीट पर इस बार रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीतने जा रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी ओपी ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, पूर्वी विधानसभा सीट पर भाजपा पहले से ज्यादा मतों से जीत हासिल करेगी। वहीं उन्होंने देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में पर बात करते हुए कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एनडीए गठबंधन चार सौ से ज्यादा सीटें जितेगा। भाजपा प्रत्याशी ओपी ने कहा कि यह पहला चुनाव है जब देश की जनता ने अपना फैसला पहले ही सुना दिया है।
नामांकन के लिए निकले ओपी श्रीवास्तव ने सबसे पहले अपने घर में पूजा अर्चना की। उसके बाद प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। जहां उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी हनुमान जी के दर्शन का लाभ लिया और अपने प्रत्याशी की जीत की कामना की। इसके बाद मंदिर पार्किंग से रोड शो के रूप में उनका काफिला कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हो गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भरी भीड़ उनके साथ थी।
नामांकन के बाद ओपी श्रीवास्तव ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, मोहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह उनके जोरदार स्वागत का सिलसिला चलता रहा। इंदिरा नगर ईश्वर धाम मंदिर के सामने स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय पहुंचने पर ओपी ने कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा और चुनाव तैयारियों के बावत जानकारियां ली।
Updated on:
27 Apr 2024 08:19 am
Published on:
27 Apr 2024 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
