6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Loksabha Election 2024: यूपी BJP की अहम बैठक आज, सभी 80 सीटों के लिए खास प्लान तैयार करेंगे CM योगी

Loksabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज यूपी भाजपा की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फाइनल यूपी प्लान तैयार करेगी।

2 min read
Google source verification
cm yogi meeting

cm yogi meeting

Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर गई है। भाजपा की ओर से चुनाव को देखते हुए क्या रणनीति होगी। उसे लेकर आज एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में भाजपा चुनाव को लेकर पूरा फाइनल यूपी प्लान तैयार करेगी। इस बैठक में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को कैसे साधा जाएगा और कितनी रैलियां होंगी इन तमाम बातों को लेकर चर्चा की जाएगी।


दिल्ली में आगामी दिनों में होने वाली बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक से पहले उत्तर प्रदेश भाजपा की आज ये बड़ी बैठक होने जा रही हैं। इस बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और धर्मपाल सिंह समेत सभी मोर्चा के अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra 2024: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ, जल्द हो सकती है शामिल


बीजेपी के इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही आज भाजपा का लोकसभा चुनाव को लेकर फाइनल यूपी प्लान तय होगा। इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि आचार संहिता लगते ही कितनी रैली होनी है। प्लान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश के हर लोकसभा सीट को कवर करने के लिए रैली का प्लान बनेगा।

यह भी पढ़ें: Weather Update Today: यूपी पहुंचा पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट


भारतीय जनता पार्टी की आज की बैठक में पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में तय हुए एजेंडे को पूरा करने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी जाएगी। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा से पहले ये भाजपा की यह बैठक बहुत अहम मानी जा रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यूपी में भाजपा ने सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है। पार्टी की नजर उन सीटों पर भी है, जहां पार्टी कमजोर स्थिति में है।