3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET Controversy: कांग्रेस नेता की पोस्ट पर भाजपा ने राहुल और अखिलेश को घेरा, यूपी से जुड़ा है मामला

NEET Controversy: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। इसपर भड़की भाजपा ने इसे यूपी का अपमान बताया है। साथ ही राहुल गांधी और अखिलेश यादव से पूछा कि क्या वह शशि थरूर का समर्थन करते हैं?

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Jun 23, 2024

BJP cornered Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav on Shashi Tharoor social media NEET controversy post uttar pradesh kise kehte hain

कांग्रेस नेता की पोस्ट पर भाजपा ने राहुल और अखिलेश को घेरा, यूपी से जुड़ा है मामला

NEET Controversy: पेपर लीक को लेकर चल रहे विवाद के बीच शशि थरूर ने एक वायरल पोस्ट शेयर की। इसमें एक उत्तर पुस्तिका के साथ एक प्रश्न लिखा गया था। इसमें लिखा गया था कि उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं? जवाब में लिखा गया कि 'वो प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उत्तर का पता चल जाए, उसे उत्तर प्रदेश कहते हैं।'

भाजपा ने शशि थरूर के इस पोस्ट को उत्तर प्रदेश के लोगों का अपमान बताया है। थरूर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस बार-बार अपना असली चेहरा दिखा ही देती है। किस प्रकार से एक गंभीर विषय को राजनीति और सियासत का विषय बना ही रही है, ये शशि थरूर के पोस्ट से साफ तौर पर देखने को मिलता है।

शशि थरूर पर लगाया उत्तर प्रदेश का अपमान करने का आरोप

उन्होंने आगे कहा कि शशि थरूर इस तरह के पोस्ट के जरिये उत्तर प्रदेश का अपमान कर रहे हैं। क्या ये अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी को स्वीकार है। क्या राहुल गांधी इस तरह की मानसिकता वाले नेताओं के पोस्ट का समर्थन करते हैं।

यह भी पढ़ें : पांच साल में देश के टॉप 3 शहरों में शामिल होगा लखनऊ, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का दावा

उन्होंने कहा कि इससे पहले खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता का अपमान किया था। डीएमके के नेता अक्सर यूपी और बिहार के लोगों को गालियां देते ही हैं। कांग्रेस पार्टी फूट डालो राज करो नीति के तहत लोगों को लड़ाने का काम करती है। उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्यों का मजाक बनाना कांग्रेस की कार्य संस्कृति बन चुकी है।