26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बड़े BJP नेता ने अखिलेश यादव को बताया चमकता सितारा, भाजपा के खिलाफ कह दी ये बात

बीजेपी नेता ने महागठबंधन पर अखिलेश यादव की पहल को बताया शानदार...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 21 Sep 2018, 6:09 PM IST

akhilesh yadav

इस बड़े BJP नेता ने अखिलेश यादव को बताया चमकता सितारा, भाजपा के खिलाफ कह दी ये बात

लखनऊ. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मशहूर फिल्म अभिनेता व बिहार की पटना साहिब सीट से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। पार्टी से नाराज चल रहे बीजेपी नेता ने जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राजनीति का चमकता सितारा बताया है, वहीं बीजेपी पर ईवीएम कंट्रोल करने जैसा अंदेशा जताते हुए सवाल उठाये हैं।

शॉटगन नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा कि असभ्य हो चुकी राजनीति के दौर में वह अखिलेश यादव को एक उजला सितारा के रूप में देख रहे हैं। जो विकल्प की राजनीति कर रहे हैं। अखिलेश यादव कह रहे हैं कि वह उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनाने के लिये दो कदम पीछे हटने के लिये भी तैयार हैं।

अखिलेश की पहल काबिले-तारीफ, घमंड में भरे मोदी-शाह
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन मामले पर युवा राजनेता अखिलेश यादव ने जो समर्पण, साहस, समझ और परिपक्वता दिखाई है, ह काबिले-तारीफ है। देश में सत्ता परिवर्तन के लिये एक तरफ अखिलेश यादव जहां दो कदम पीछे हटने को तैयार हैं, वहीं हमारी पार्टी में वन मैन शो और दो लोगों की फौज (अमित शाह-नरेंद्र मोदी) जो अपने घमंड में चूर हैं। वह अति आत्म विश्वास के साथ कह रहे हैं कि आने वाले 50 सालों तक देश में राज करेंगे तो क्या यह ईवीएम नियंत्रण की वजह से है?

उम्मीद है जनता देशहित में फैसला लेगी
शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कहीं बीजेपी की बर्बादी का ये ताना-बाना अखिलेश यादव के कहे मुताबिक तो नहीं बुना जा रहा है। वो 50 सालों तक राज करने की बात कर रहे हैं और अखिलेश यादव अगले 50 हफ्तों की बात कह रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जनता देश के हित में फैसला लेगी और यही प्रार्थना भी है। जय हिंद।