26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के इस फैसले पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- बीजेपी सरकार ने लोगों को किया परेशान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरकारी खर्च में कटौती वाले फैसले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 19 Sep 2018, 3:11 PM IST

Akhilesh yadav

सीएम योगी के इस फैसले पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- बीजेपी सरकार ने लोगों को किया परेशान

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी खर्च में कटौती वाले फैसले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार द्वारा पूर्व में लिये गये फैसलों को अपरिपक्व बताया। कहा कि सरकार के नोटबंदी व जीएसटी जैसे अपरिपक्व फैसलों ने लोगों के काम छीनने का काम किया है।

बुधवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के नोटबंदी व जीएसटी जैसे फैसलों ने अर्थव्यवस्था को चौपट करने के साथ ही लोगों के काम छीने हैं। सरकार नई नौकरियां देने में अक्षम है। इसे छिपाने के लिये और इससे जनता का ध्यान भटकाने लिये राज्य सरकार बचत के नाम पर नये पद-सृजन व संविदा-कर्मचारी पर रोक व चतुर्थ श्रेणी में नियमित नियुक्तियों को बंद कर रही है।

यह भी पढ़ें : अखिलेश की लिस्ट में कहीं नहीं है डिंपल का नाम, सपा में भी नहीं मिली जगह

सरकारी खर्चों में कटौती के लिये योगी सरकार का बड़ा फैसला
सरकारी खर्चों में कटौती के लिये यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक ओर जहां अनुपयोगी पदों को खत्म करने के साथ ही चिकित्सा और पुलिस विभाग को छोड़कर अन्य सभी विभागों में नये पद सृजित न किये जाने का फैसला लिया है, वहीं चतुर्थ श्रेणी में नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति न करने का आदेश दिया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संविदा पर ही रखे जाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में वाहनों की खरीद पर भी रोक लगा दी है। नये फैसलों के मुताबिक, अब सरकारी अफसर फाइव स्टार होटल में भोज आयोजन नहीं कर सकेंगे, साथ ही सरकारी काम के लिये यात्रा करने वाले कर्मचारियों को अब इकॉनमी क्लास में ही यात्रा करनी होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद इस बारे में विभागाध्यक्षों को लिखित शासनादेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार के ये दो बड़े फैसले बदल देंगे यूपी का पूरा माहौल, रोजगार के अवसर भी बढ़ने का दावा