
भाजपा सांसद वरुण गांधी का भाजपा से एक और तीखा सवाल, 11,000 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों?
पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का अपनी ही पार्टी भाजपा पर सवाल दागने का सिलसिला थमा नहीं रहा है। लगभग सभी मुद्दों पर वरुण गांधी भाजपा पर निशाना साधने में कोई गुरेज नहीं करते हैं। और बेहिचक बेहद तीखे सवाल आंकड़ों के साथ पूछते हैं कि, केंद्र व योगी सरकार तिलमिला जाती है। पर न ही केंद्र सरकार, न ही राज्य सरकार और न ही संगठन उनके किए सवालों का कोई उत्तर देती है। भाजपा पार्टी और संगठन दोनों ही परेशान हैं कि वरुण गांधी का क्या किया जाए। मंगलवार को सांसद वरुण गांधी गंगा प्रदूषण मामले पर मोदी सरकार को घेरा है। सांसद वरुण गांधी ने इस बाबत ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें गंगा प्रदूषित होने से मछलियों की मृत्यु होने का दृश्य प्रमुखता से दिखाया गया है। गंगा प्रदूषण पर वरुण गांधी ने भाजपा सरकार से पूछा कि,11,000 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों?
नमामि गंगे पर 20,000 करोड़ का बजट बना
प्रदूषण पर भाजपा सरकार को घेरते हुए सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार सुबह अपने ट्विटर पर लिखा कि, गंगा हमारे लिए सिर्फ नदी नहीं, 'मां' है। करोड़ों देशवासियों के जीवन, धर्म और अस्तित्व का आधार है मां गंगा। इसलिए नमामि गंगे पर 20,000 करोड़ का बजट बना। 11,000 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों? गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी?
भाजपा से वरुण के सवालों की झड़ी
वरुण गांधी ने अभी बुजुर्गों को रेल किराए में मिलने वाली छूट पर सवाल दागते हुए कहाकि, जब सांसदों को रेल किराए में मिलने वाली सब्सिडी जारी है तब देश के बुजुर्गों को मिलने वाली राहत हमें ‘बोझ’ लगने लगी? फिर वरुण गांधी ने सवाल किया कि, जब घरेलू फ्लाइट्स की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं तब तकनीकी खराबी की वजह से देशभर में लगातार विमानों की आपातकाल लैंडिंग के समाचार मिल रहे हैं। DGCA को सख्ती दिखानी होगी…क्या हम किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं? बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया। वैसे तो भाजपा को शर्मिंदा करने का कोई भी मौका भाजपा सांसद वरुण गांधी छोड़ते नहीं हैं।
Updated on:
26 Jul 2022 12:15 pm
Published on:
26 Jul 2022 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
