15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव रेप कांड : सेंगर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल हेलीकाप्टर भेज बुलाया दिल्ली, भाजपा का ये सबसे बड़ा निर्णय

- BJP Kuldeep Singh Sengar की बर्खास्तगी के लिए मांग -CJI गोगोई ने चिट्ठी न मिलने पर जताई नाराजगी

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Aug 01, 2019

sengar

उन्नाव रेप कांड : सेंगर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल हेलीकाप्टर भेज बुलाया दिल्ली, भाजपा का ये सबसे बड़ा निर्णय

लखनऊ. उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट (Unnao Accident) मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह से घिर चुकी है। विपक्ष पार्टियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसके बाद अब भाजपा बड़ी कार्रवाई कर सकती है। इसी क्रम में अचानक बुधवार को भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) को दिल्ली तलब कर लिया गया। स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या दौरे पर थे अचानक उनको दिल्ली बुला लिया गया। उनको दिल्ली बुलाए जाने से सियासी गलियारों में अटकलें शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित के चाचा ने पत्नी को दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार के बाद वापस जाएंगे रायबरेली जेल

कहा जा रहा है कि स्वतंत्र देव को अचानक दिल्ली बुलाए जाने की अहम वजह उन्नाव रेप कांड (Unnao rape case) का मुद्दा है। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व उन वजहों को जानना चाहता ही जिसकी वजह से पार्टी को चौतरफा दबाव झेलना पड़ रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि पार्टी अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई के मूड में है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल पले से ही दिल्ली में हैं। शीर्ष नेतृत्व दोनों लोगों के साश मंत्रणा कर रहा है। स्वतंत्र देव सिंह को बुलाने के लिए हेलीकाप्टर अयोध्या भेजा गया। जिससे वह लखनऊ आए अौर यहां से विमान से दिल्ली रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप पीड़ित की चिट्ठी सामने न आने पर भड़के CJI रंजन गोगोई, आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सेंगर की बर्खास्तगी के लिए मांग

वहीं बुधवार को कांग्रेसियों ने कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) की बर्खास्तगी के लिए प्रदेश भर में एक दिन का उपवास रखा। दिल्ली महिला अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी कुलदीप सिंह सेंगर की बर्खास्तगी की मांग कर चुकी हैं। इतना ही नहीं सपा और बसपा भी लगातार सरकार को घेर रहे हैं।

CJI गोगोई ने चिट्ठी न मिलने पर जताई नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव बलात्कार पीड़ित द्वारा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई को लिखे पत्र पर बुधवार को संज्ञान लेते हुए अपने सेक्रेटरी जनरल से रिपोर्ट मांगी कि पत्र को 17 जुलाई से उनकी जानकारी में क्यों नहीं लाया गया। बलात्कार पीड़ित इस 19 वर्षीय लड़की ने सीजेआई को लिखे इस पत्र में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के कथित सहयोगियों से अपनी जान को खतरे की आशंका व्यक्त की थी। रविवार को इस लड़की की कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिसमें उसकी मौसी और चाची की मौत हुई थी जबकि वह गंभीर रूप से घायल हुई थी।