दरअसल इस मामले में उन्नाव गैंगरेप पीड़ित की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के CJI रंजन गोगोई को चिट्ठी काफी समय पहले लिखी गई थी, लेकिन चीफ जस्टिस को ये चिट्ठी नहीं मिल पाई थी। चिट्ठी आने की जानकारी अब मिलने पर CJI Ranjan gogoi काफी गुस्से में हैं। उन्होंने रजिस्ट्रार से इस बात का कारण भी पूछा है कि जब यह चिट्ठी यहां आई, तो मेरे सामने क्यों नहीं पेश की गई। इस बात की जानकारी अखबारों के जरिए मुझे मिल रही है, लेकिन स्टाफ के जरिए चिट्ठी उनके पास तक नहीं पहुंच पाई है।