जिस समय एएसपी आरएस गौतम छात्राओं को बता रहे थे कि अगर उनके साथ कुछ गलत हो तो तुरंत टोलफ्री नंबर पर जानकारी दें। उसी समय छात्रा मुजीबा किदवाई उठी और एएसपी से सीधा सवाल दाग दिया। सवाल भी ऐसा जिसपर एएसपी आरएस गौतम भी हड़बड़ा गए। दरअसल मुजीबा ने कहा कि आपके कहने के मुताबिक अगर हमारे साथ कुछ गलत हुआ, तो हम टोल फ्री नंबर पर फोन करके पुलिस को जानकारी दें। लेकिन हम जिसकी शिकायत कर रहे हैं, अगर उसे इस बात का पता चल गया और उसने मेरा एक्सीडेंट करा दिया। तो क्या होगा। पुलिस मेरी कैसे मदद करेगी। क्योंकि उन्नाव में एक लड़की के साथ एक विधायक ने गलत काम किया और अब जब वह उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, तो उसका एक्सीडेंट करा दिया गया। जिससे अब वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।