16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुष्ठान के लिए घर बुलाकर पुजारी को हनीट्रेप में फंसाने की साजिश, यजमान दंपति गिरफ्तार

Blackmailed the priest:अनुष्ठान के लिए पंडित को घर बुलाकर यजमान दंपति ने उन्हें दूध में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोश हुए पंडित की अश्लील वीडियो बनाकर उनसे 2.57 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Oct 25, 2024

A-case-of-blackmailing-by-stripping-a-priest-naked-has-come-to-light-in-Khatima

खटीमा में नग्न वीडियो बनाकर पुजारी को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है

Blackmailed the priest:यूट्यूबर दंपति पर एक कर्मकांडी पुरोहित को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पुजारी को हनीट्रेप में फंसाने की साजिश का खुलासा होने से हर कोई दंग है। ये मामला उत्तराखंड के खटीमा का है। वार्ड-14 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शिक्षा विभाग में सेवारत थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह पूजा-पाठ का काम करते हैं। बताया कि वार्ड संख्या 17 निवासी बबीता अग्रवाल उर्फ विधि पत्नी वैभव अग्रवाल निवासी शिव कॉलोनी ने उन्हें अपने घर पर पूजा-पाठ के लिए बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान बबीता ने उन्हें दूध पिलाया, जिसमें नशे की दवा मिली हुई थी। दूध पीने के बाद वह बेहोश हो गए थे। उसके बाद दंपति ने पुरोहित के कपड़े उतारकर उनका अश्लील वीडियो बना लिया। उस वीडियो को यूट्यूब पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया।

यूट्यूबर दंपति ने किया खूब ब्लैकमेल

यूट्यूबर दंपति ने अश्लील डियो बनाकर पुरोहित को खूब ब्लैकमेल किया। धमकाकर 2.57 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन ले लिया। आरोपी आए दिन उन्हें परेशान करने लगे। पुरोहित ने जबआरोपियों को अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताया तो वह उनकी वीडियो वायरल करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। एसएसआई विनोद जोशी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी बबीता और वैभव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- डीएम ने 50 करोड़ जुर्माना लगाकर खुद ही कर दिया माफ, हाईकोर्ट सख्त

कइयों को बना चुके हैं शिकार

यूट्यूबरआरोपी वैभव के खिलाफ इससे पूर्व एक ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। एसएसआई विनोद जोशी के मुताबिक उस मामले में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने और कितने लोगों को अपना निशाना बनाया है, इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपियों के मोबाइल, लैपटॉप पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।