
लेखक मोनार्क श्रीवास्तव की 'टाइम मशीन' का विमोचन, पर्यावरण और
लखनऊ. लखनऊ सोसाइटी की ओर से लेखक मोनार्क श्रीवास्तव की बुक 'टाइम मशीन होमो सेपियंस वर्जन' का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ विशेष अतिथि डीजीपी तकनीकी सेवाएं महेंद्र मोदी, बॉलीवुड गीतकार संदीप नाथ और जीएसआई के पूर्व निदेशक डॉ. वीके जोशी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन कवि पंकज प्रसून ने किया।
पर्यावरण, अध्यात्म, धर्म और विज्ञान के बारे में पुस्तक
टाइम मशीन पर्यावरण, अध्यात्म,धर्म और विज्ञान के बारे में है। मोनार्क ने बताया कि इस पुस्तक में हमारे अस्तित्व के सवालों का जवाब है। अपने अनुभवों बांटते हुए मोनार्क ने कहा कि अचानक ख्याल आया कि पृथ्वी लोक और मानव का गहरा रिश्ता है। लोग धर्म की किताब पढ़ते हैं और उसी में भगवान को ढूंढने की कोशिश करते हैं। लेकिन धर्म नहीं बल्कि अध्यात्म भगवान की ओर ले जाता है।
पर्यावरण नहीं बचा पाए तो खुद भी नहीं बचेंगे
महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी हो गया है। अगर वक्त रहते हम पर्यावरण को नहीं बचा पाए, तो खुद भी नहीं बचेंगे। साथ ही मोनार्क श्रीवास्तव के काम की तारीफ कर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मैं मोनार्क को अपने बेटे की तरह मानती हूं और उन्होंने जिस तरह इस किताब में पर्यावरण को बचाने की बात कही है, वह सराहनीय है।
जल संरक्षण करना पड़ेगा
कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि महेंद्र मोदी ने कहा कि टाइम मशीन को चलाने के लिए जल संरक्षण करना बेहद जरूरी है। धरती पर मानव इसलिए है क्योंकि जल है। इसलिए जल को बचाना जरूरी है। पर्यावरण का मुद्दा राजनीतिक मुद्दों में सबसे नीचे रहता है या फिर यूं कहें कि इसका जिक्र कभी कभार ही होता है। यही कारण है कि जल स्तर नीचे जा रहा है।
इस अवसर पर कवि सरवेश अस्थाना, मुकुल महान, गायिका मालविका हरिओम, मयंक रंजन, अभय सिंह निर्भीक, अल्का बाजपेयी, विभू बाजपेयी उपस्थित रहीं।
Published on:
14 Sept 2018 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
