11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विनेश फोगाट का आरोप- यौन शोषण करते हैं, बृजभूषण बोले- आरोप साबित हुए तो फांसी पर लटकने को तैयार

यौन शोषण के आरोप के बाद बृजभूषण शरण सिंह का बयान आया है। बृजभूषण शरण सिंह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और यूपी के कैसरगंज से बीजेपी सांसद हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Gopal Shukla

Jan 18, 2023

brij1.jpg

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगा है। कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट सहित कई खिलाड़ियों ने बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाया है। इसे लेकर खिलाड़ी बुधवार को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं, इस मामले पर बृजभूषण शरण सिंह ने सफाई दी है।

बृजभूषण सिंह ने कहा, “विनेश फोगाट ने सबसे बड़ा आरोप लगाया है। क्या ऐसा कोई भी सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी भी खिलाड़ी का उत्पीड़न किया हो। यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा”।

उन्होंने आगे कहा, "यौन उत्पीड़न एक बड़ा आरोप है। जब मेरा ही नाम इसमें घसीटा गया है तो मैं कैसे कार्रवाई कर सकता हूं? मैं जांच के लिए तैयार हूं।"

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार को विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक समेत कई पहलवान भारतीय कुश्ती फेडरेशन के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं।