19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mayawati: कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में आईं मायावती, बोलीं- बेटियों को न्याय देने के लिए…

Mayawati: बसपा प्रमुख मायावती ने तर मंतर पर प्रदर्शन करने वाली कुश्ती खिलाड़ियों का समर्थन किया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

May 29, 2023

Mayawati remembered old slogan

बीएसपी अपना जनाधार पाने के लिए 4 दशक पुराने नारे को एक बार फिर से उठाया है।

Mayawati: जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के साथ-साथ आयोजकों और उनके समर्थकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है। इसपर बसपा प्रमुख मायावती ने कुश्ती खिलाड़ियों का समर्थन किया है।

मायावती ने ट्वीट कर कहा, "विश्व कुश्ती में भारत का नाम रौशन करके गौरवपूर्ण स्थान पाने वाली भारतीय बेटियाँ कुश्ती फेडरेशन आफ इण्डिया के प्रमुख पर शोषण के गंभीर आरोपों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग को लेकर आन्दोलन करने को मजबूर हैं। इन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केन्द्र सरकार को जरूर आगे आना चाहिए।"

पुलिस ने तंबू उखाड़े
बता दें कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को रविवार को पुलिस ने जबरन हटा दिया और उनके तंबू भी उखाड़ दिए। प्रदर्शन कर रही महिला खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर शोषण का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।