
बसपा विधायक उमा शंकर सिंह पीएम मोदी पर लिखी ‘दिव्यदर्शी मोदी’ किताब को अपने हाथों में लिए हुए हैं। ये तस्वीर वायरल होने के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई। क्या उमा शंकर सिंह बसपा का साथ छोड़ देंगे और बीजेपी का दामन थामेंगे!
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह बलिया रसड़ा से विधायक हैं। वे बसपा के इकलौते विधायक हैं जो 2022 विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर जीते थे।
उमा शंकर और संजय शेरपुरिया दोनों अच्छे दोस्त
विधायक उमाशंकर सिंह की जो तस्वीर पीएम मोदी पर लिखी किताब के साथ वायरल है। उसके साथ ही बगल में एक और शक्स खड़ा है। जिसका नाम संजय शेरपुरिया है। वह एक लेखक और बिजमैन हैं।
संजय शेरपुरिया और उमाशंकर सिंह एक अच्छे दोस्त हैं। बताया जा रहा है कि संजय शेरपुरिया ने अपने विधायक मित्र उमाशंकर सिंह को अपने घर पर चाय के लिए आमंत्रित किया था। जब बसपा विधायक शेरपुरिया के घर पर पहुंचे तो वहां उन्होंने अपने द्वारा लिखी गई ‘दिव्यदर्शी मोदी’ नामक किताब उमाशंकर सिंह को भेंट की।
“दिव्यदर्शी मोदी' किताब के बारे में हुई सार्थक चर्चा’
संजय शेखपुरिया ने उमाशंकर सिंह को ‘दिव्यदर्शी मोदी’ किताब के साथ फोटो खिंचाई। इसके बाद फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि हमारे सेंटर पर माननीय विधायक उमाशंकर सिंह का शुभ आगमन हुआ। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ हमारी नई पुस्तक 'दिव्यदर्शी मोदी' के बारे में सार्थक चर्चा हुई।” इसके बाद से ही यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
Updated on:
20 Dec 2022 07:55 pm
Published on:
20 Dec 2022 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
