11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक वालों को भी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर देना होगा टोल टैक्स

Bundelkhand Expressway hike toll tax bike car; बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दिसंबर महीने से टोल टैक्स की वसूली होगी जिसमे बाइक के साथ सभी गाड़ियों पर लगेगा टोल टैक्स।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Nadeem Khan

Oct 22, 2022

bike.jpg

,,

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दिसंबर महीने से बाइक की टोल टैक्स वसूली होगी। बाइक के साथ सभी गाड़ियों पर भी टोल टैक्स लगेगा। UPEIDA यानी यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक बड़े लेवल की योजना पर सहमति बन गई है। गाड़ियों के नए नियम में संशोधित टोल के दाम भी प्रस्तावित हैं। इस पर अथॉरिटी जल्द ही आदेश जारी करेगी।


हल्के मोटर वाहन पर 610 रुपए होगा टोल टैक्स
अथॉरिटी कार, जीप और वैन या हल्के मोटर वाहन पर 610 रुपए का टोल टैक्स लेगा । वहीं हल्की व्यावसायिक मोटर गाड़ी, हल्की माल ढुलाई गाड़ी या मिनी बस पर मोटर मालिक को 965 रुपए का टोल टैक्स जमा करना होगा। साथ ही बस या ट्रक पर 1935 रुपए का टोल टैक्स देना होगा।


अभी कुछ महीने पहले ही 16 जुलाई 2022 को बुंदेलखंड का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने किया था। अब इस पर टोल टैक्स शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। इस साल के आखिर तक इस हाईवे पर सफर के लिए टोल देना होगा।

14,716 करोड़ से बनी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होने वाले फायदे-नुकसान
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चार लेन में 296 किलोमीटर लंबा हाईवे है। एनएच-35 पर चित्रकूट को इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ता है। यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को 14,716 करोड़ रुपए की लागत से बनाया है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सीधे तौर 7 जिलों को सुविधा हुई है। इटावा, औरैया, जालौन, महोबा, बांदा और चित्रकूट शामिल हैं।