
Campaign for Women Safety from 10th April Constable Post at Beat level
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए तमाम नियम बनाए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल में भी प्रदेश में कानून व्यवस्था को शीर्ष पर रखते हुए महिला सुरक्षा को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और शासन व पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 10 अप्रैल से प्रदेश भर में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस व प्रशासन को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। बीट स्तर पर महिला कान्स्टेबल को तैनात किया जाएगा। जिससे कि महिला और बच्चियों की सुरक्षा पर गहन निगरानी की जा सकेगी।
गांव की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारी समन्वय स्थापित कर महिला बीट अधिकारी के साथ सभी गांव की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करें। यूपी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उन्हें बताएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पहले ही दिन से पुलिस विभाग की तरफ से महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए।
बेटियों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूल, कॉलेजों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिया किया जा सके। इसके साथ ही शाम को पुलिस की एक टीम बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर फुट पेट्रोलिंग भी करे। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
Published on:
01 Apr 2022 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
