22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब कुलदीप सिंह सेंगर कर रहा था लड़की से रेप, शशि सिंह यहां थी मौजूद, ऐसे दे रही थी विधायक का साथ

पीड़ित लड़की ने शशि सिंह पर और बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Apr 15, 2018

CBI interrogate Kuldeep Singh Sengar Shashi Singh in Unnao rape case

जब विधायक लड़की से कर रहा था रेप, शशि सिंह यहां थी मौजूद, ऐसे दे रही थी कुलदीप सिंह सेंगर का साथ

लखनऊ. उन्नाव गैंगरेप मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की मुसाबतें हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। बीते दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते सीबीआई ने शशि सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। शशि सिंह पर आरोप है कि उसी ने पीड़िता को विधायक से मिलवाया था।

शशि सिंह पर गंभीर आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि शशि सिंह ने ही उसे 4 जून 2017 को रात आठ बजे विधायक के पास नौकरी दिलाने के बहाने ले गई थी। शशि सिंह पर आरोप है कि इसी दौरान कुलदीप सिंह सेंगर ने उसके साथ रेप किया। पीड़िट लड़की ने बताया कि जब कुलदीप सिंह सेंगर उसके साथ रेप कर रहा था उस समय शशि सिंह ने उसके घर के आंगन में मौजूद थी। इसके साथ ही पीड़ित लड़की ने शशि सिंह पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: उन्नाव गैंगरेप मामले में विधायक को मिली ये राहत, कोर्ट ने सीबीआई को दिया आदेश

खुद को बेगुनाह बताती रही शशि सिंह

आपको बता दें कि पीड़ित लड़की की मां की ओर से दर्ज FIR में शशि सिंह को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई की टीम ने विधायक से पूछताछ के बाद शनिवार को शशि सिंह से पूछताछ शुरू की। हालांकि पूछताछ में शशि सिंह लगातार खुद को बेगुनाह बताती रही। शशि सिंह ने सीबीआई से कहा कि उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

पूछताछ में रोने लगी शशि

सूत्रों के मुताबक सीबीआई पूछताछ के दौरान शशि सिंह रोने भी लगी। रोते हुए शशि सिंह ने कहा कि उसके बेटे शुभम को पीड़ित लड़की ने फर्जी केस में फंसा कर जेल भिजवा दिया था। वह इस मामले की पैरवी कर रही थी और मदद के लिए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पास गई थी। शशि सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पीड़ित लड़की ने कोई बात नहीं मानी और विधायक की सुलह कराने की कोशिश नाकाम हुई तो लड़की ने उसे दूसरे के मामले में फंसा दिया।

तीनों का होगा आमना-सामना

शुरुआती पूछताछ के बाद सीबीआई ने शशि सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सीबीआई अब शशि सिंह, आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और पीड़ित लड़की का एकसाथ आमना-सामना करा सकती है। सूत्रों की अगर मानें तो शशि सिंह के आरोपी विधायक से पारिवारिक संबंध हैं। शशि सिंह का पति हरिपाल सिंह फौज में है। चार दिन पहले शशि सिंह अपने पूरे परिवार के साथ लखनऊ आई थी और उसने खुद को बेकसूर बताया था। शशि सिंह ने पीड़ित लड़की के ऊपर कई आरोप मढ़े थे। उसके बाद वह विधायक की पत्नी के साथ हुआ डीजीपी ओम प्रकाश सिंह से भी मिली थी और न्याय की गुहार लगाई थी। शशि सिंह ने डीजीपी को बताया था कि पीड़ित लड़की ने उसके बेटे के फर्जी मामले में फंसाकर जेल भिजवाया था।