15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE 12th Result 2024 OUT: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, प्रयागराज 78.25 के साथ सबसे नीचे

CBSE 12th Result 2024 OUT: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

May 13, 2024

CBSE 12th Result 2024 OUT

CBSE 12th Result 2024 OUT: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। 12वीं में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। पहले सीबीएसई ने कहा था कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद आएगा। लेकिन बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट DigiLocker कोड्स और उमंग एप से भी चेक किया जा सकता है।

त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्‍ट बेस्‍ट (CBSE 12th Result 2024 OUT)

CBSE क्लास 12 के रिजल्ट में 99.91% के साथ त्रिवेन्द्रम एक बार फिर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला रीजन बना है। वहीं, प्रयागराज का रिजल्ट 78.25 के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा है।

इस बार भी जारी नहीं की जाएगी मेरिट लिस्ट

पिछले साल बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद कोई मेरिट लिस्ट रिलीज नहीं की गई थी। बोर्ड से जुड़े एक सीनियर ऑफिसर ने कहा था कि स्टूडेंट्स के बीच अनहेल्दी कॉम्पिटीशन न हो, ये सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने मेरिट लिस्ट न जारी करने का फैसला लिया था।