
17 नवंबर को नहाया खाया के शुरुआत
भगवान सूर्य की आराधना का है यह महापर्व, सूर्य षष्ठी तिथि से होती है शुरुआत । 17 नवम्बर से प्रारंभ होकर 20 नवम्बर तक मनाया जायेगा। कई सालो पहले ये बिहार से पूर्वांचल गोरखपुर में आया वहा के लोग रोजो रोटी के चक्कर जहा जहा भी गए इस महापर्व को किया, और आज ये अनेकों शहरों, जिलों, गांवों में मनाया जाने लगा। अब यह त्यौहार उत्तर भारत के अनेक शहरों, गांवों में मनाया जाता है।
4 दिन तक चलेगा ये पर्व
छठ पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है। 17 नवंबर से इस पर्व की शुरुआत हो रही है । जो 4 दिन तक चलेगा ।ऐसा पर्व जिसमें सूर्य अस्ताचलगामी को अर्घ्य दिया जाता है। एवं सूर्योदय पर भी अर्घ्य दिया जाता है।
17 नवंबर को नहाया खाया के शुरुआत
छठ महापर्व की शुरुआत 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ हो रही है। इस दिन व्रती सिर्फ एक वक्त ही भोजन करते हैं। भोजन ग्रहण से पहले भगवान सूर्य को भोग लगाया जाता है। इस दिन चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाई जाती है। सूर्य देव की उपासना वाले भक्ति गीतों संगीत का कार्यक्रम चलता है। जिससे लोग भक्ति रस में डूब जाते हैं। इसमें बहुत शुद्धता का पालन किया जाता है।
Updated on:
17 Nov 2023 08:28 am
Published on:
17 Nov 2023 08:25 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
