1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: मुख्यमंत्री की घोषणा, परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी सहायता राशि

CM announcement मुख्यमंत्री ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी घोषणा की है। डीबीटी के माध्यम से छात्रों के अभिभावकों के खाते में सहायता राशि स्थानांतरित की जाएगी। पेयरिंग व्यवस्था को सभी के हित का बताया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 14 Jul 2025, 5:32 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब

CM announcement योगी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में सीधे सहायता रकम भेजेगी। जिससे स्कूली बच्चों की जरूरत को अभिभावक पूरी कर सकें। यह सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। जिससे कि समय से सभी अभिभावकों के खाते में यह पैसा पहुंच जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय से यह आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार अब कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान को प्रभावी बनाने के लिए भी कहा गया है।

12 सौ रुपए प्रति छात्र मिलेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों के खाते में 12 सौ रुपए की सहायता राशि भेजी जाएगी। यह सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। जिससे कि इस सहायता राशि को जल्दी ट्रांसफर किया जा सके। मुख्यमंत्री ऑफिस के एक्स पर यह जानकारी दी गई है।

पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय की पोस्ट में बताया गया है कि यह रकम से यूनिफॉर्म, जूता, मौजि, स्टेशनरी और पाठ्य सामग्री के लिए दी जा रही है। आदेश दिया है कि यह कार्य पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाए। जिससे लाभार्थियों को समय से मदद मिल सके।‌ विद्यालय सामग्री की व्यवस्था बाधित न हो।

पेयरिंग व्यवस्था सभी के हित में

आदेश में बताया गया है कि विद्यालयों की पेयरिंग व्यवस्था को दूरगामी और व्यापक दृष्टिकोण से लागू किया जाना आवश्यक है। यह व्यवस्था शिक्षकों के साथ अभिभावकों और छात्रों के हित में है। ‌50 से अधिक छात्र वाले स्कूलों को स्वतंत्र विद्यालय के रूप में संचालित किया जाएगा। जिससे प्रशासनिक सुविधा, जवाबदेही, शैक्षिक निगरानी और अधिक प्रभावी ढंग से की जाए सके।